फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:00 AM IST
खास बातें
Register For Event

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 3 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:20 AM, 03-Oct-2026

बिहार: रिटायर्ड इंजीनियर की गोली से मौत, कार में मिला शव; रांची से पटना आए थे बहन के पास

Patna Crime News: पटना में एक कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर की लाश मिली है। वह रांची से आए थे। कार के पास एक बंदूक भी मिली है। पटना पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
09:41 AM, 03-Oct-2026

झारखंड: पेड़ से बांधकर महिला की पिटाई का वीडियो वायरल, धनबाद में मचा हड़कंप; एक महिला गिरफ्तार

धनबाद के तेलीपाड़ा इलाके में एक महिला को पेड़ से बांधकर मारपीट किए जाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। और पढ़ें
विज्ञापन
09:39 AM, 03-Oct-2026

बिहार: पीडीएस डीलर चयन में 1.5 करोड़ की कथित वसूली! फर्जी प्रमाणपत्र से लेकर सूची में गड़बड़ी तक, जांच शुरू

पूर्णिया के बनमनखी अनुमंडल में पीडीएस डीलर चयन प्रक्रिया को लेकर रिश्वतखोरी, फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र और सूची में अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर करीब 1.5 करोड़ रुपये की कथित अवैध वसूली का आरोप लगाया है। और पढ़ें
08:50 AM, 03-Oct-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में पलटी नाव, पानी में डूबे 11 लोग; 10 को बचाया, 22 वर्षीय युवक अब भी लापता

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज प्रखंड के माधोपुर हजारी पंचायत में देर शाम नाव पलटने से हादसा हो गया। नाव पर सवार 11 लोगों में से 10 को स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 22 वर्षीय राजू कुमार लापता है। और पढ़ें
08:45 AM, 03-Oct-2026

न आवाज की जरूरत, न शोर का सहारा... अनुपम की रफ्तार ने दिलाया भारतीय टीम में टिकट

नालंदा के हरनौत प्रखंड के महमूदपुर बलवा गांव निवासी युवा बधिर एथलीट अनुपम कुमार का चयन भारतीय राष्ट्रीय बधिर एथलेटिक्स टीम में हुआ है। वह मलेशिया के पेनांग में 3 से 10 अक्टूबर तक आयोजित प्रथम एशिया पैसिफिक डेफ मल्टी-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। और पढ़ें
08:00 AM, 03-Oct-2026

बिहार न्यूज: छुट्टी के दिन स्कूल का गेट खुला, फिर सामने आया चावल का खेल! ग्रामीणों ने पकड़ा मामला

बाढ़ के मसूमगंज प्राथमिक विद्यालय में छुट्टी के दिन स्कूल खोलकर मिड-डे मील के चावल की कथित बिक्री का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने रसोइया को चावल बेचते हुए पकड़ने और वीडियो बनाने का दावा किया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:45 AM, 03-Oct-2026

बिहार न्यूज: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय, सड़क पर पड़ा मिला वॉशिंग सेंटर संचालक

बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र में कार्बन फैक्ट्री चौक के पास वॉशिंग सेंटर संचालक गणेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गणेश के सीने और पेट में गोली लगने की बात सामने आई है। और पढ़ें
04:10 AM, 03-Oct-2026

मतदाता सूची : नितिन नवीन के पिता के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले का नाम वोटर लिस्ट से गायब; मायावती कनेक्शन क्या है?

Election Commission : मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण, यानी SIR में गलत तो हुआ है। मुख्य चुनाव आयुक्त के स्तर से हुआ या नहीं, यह जांच अपनी जगह। 'अमर उजाला' ऐसा प्रमाण सामने ला रहा है कि गलती स्वीकार करना मजबूरी होगी। और पढ़ें
12:41 AM, 03-Oct-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार में गंडक समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सारण में तटबंध टूटने के बाद पानी नए इलाकों में पहुंच गया है। प्रशासन ने राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें तैनात की हैं। नेपाल और यूपी में भारी बारिश के बाद हालात कितने बिगड़े हैं? पढ़िए इस रिपोर्ट में।  और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed