07:39 PM, 11-Oct-2026
बिहार में काल बना बालू लदा ट्रक: नवरात्र पर पूजा कर लौट रहे दंपती को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने रोका रास्ता
सारण के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में नवरात्र की पूजा कर घर लौट रहे दंपती को बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में सुमन ओझा की मौत हो गई, जबकि उनके पति सिंटू ओझा घायल हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-331 पर यातायात बाधित कर दिया।
और पढ़ें
07:34 PM, 11-Oct-2026
बिहार: दाह संस्कार के बाद नदी में नहाने उतरे सरपंच, पैर फिसलने से गई जान; बचाने वाला दूसरा व्यक्ति भी डूबा
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में नदी में नहाने के दौरान हालिमपुर पंचायत के सरपंच ईश्वर चंद्र दिवाकर (52) की डूबने से मौत हो गई। वह गांव में एक महिला के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। उन्हें बचाने की कोशिश में एक अन्य व्यक्ति भी डूबने लगा, जिसे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
और पढ़ें
06:55 PM, 11-Oct-2026
बिहार: कौन है सीने पर नौ कलश रखकर साधना करने वाली मनीषा? पंचगामा दुर्गा मंदिर में शुरू की कठिन तपस्या
समस्तीपुर के वारिसनगर में पिता की बीमारी के दौरान लिया गया संकल्प पूरा करने के लिए मनीषा कुमारी ने नवरात्र के पहले दिन कठिन साधना शुरू की। पूर्णाही पंचायत के चारों गांव स्थित पंचगामा दुर्गा मंदिर में वह अपने सीने पर नौ कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना कर रही है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
06:18 PM, 11-Oct-2026
बिहार: जेपी जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने कहां-क्या बनाने का दिया आदेश? पटना मेट्रो को लेकर दिया यह निर्देश
लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया। इसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कई मंत्री व अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समारोह के बाद बेली रोड का निरीक्षण किया। आइये जानते हैं पूरा मामला...
और पढ़ें
03:38 PM, 11-Oct-2026
बिहार: औरंगाबाद में गजब खेल! क्लर्क ही खुद बन गया डीईओ, किया बड़ा कांड; आरडीडीई ने किया सस्पेंड
बिहार के औरंगाबाद जिले में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल सामने आया है। आरोप है कि कार्यालय का एक निम्नवर्गीय लिपिक खुद ही जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) बन बैठा। उसने कई कागजातों पर डीईओ के फर्जी हस्ताक्षर किए और उनके नाम से कई आदेश जारी कर दिए।
और पढ़ें
03:22 PM, 11-Oct-2026
केला खाते हैं तो सावधान! पीला और चमकदार केला प्राकृतिक रूप से पका हो, जरूरी नहीं; खरीदने से पहले रहें सतर्क
भोजपुर में नवरात्रि के दौरान केले की बढ़ती मांग के बीच रसायनों से फल पकाने की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है। चमकदार और पीले केले की पहचान करना उपभोक्ताओं के लिए मुश्किल हो रहा है।
और पढ़ें
02:54 PM, 11-Oct-2026
बिहार: ‘आंदोलन का अधिकार है, अराजकता का नहीं’, एसआईआर प्रदर्शन पर चिराग पासवान का बयान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने युवाओं को ‘तेलचट्टा’ कहे जाने पर जीतन राम मांझी के बयान पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल उचित नहीं है। चिराग ने एसआईआर के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों को लोकतांत्रिक अधिकार बताते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील की।
और पढ़ें
02:52 PM, 11-Oct-2026
बिहार न्यूज: कहीं 56 भोग की परंपरा, तो कहीं तंत्र साधना की चर्चा, आखिर क्यों खास है बखरी का दुर्गा मंदिर?
बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर की पहचान करीब 600 वर्ष पुरानी धार्मिक परंपराओं, लोककथाओं और तंत्र साधना से जुड़ी मान्यताओं के कारण है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना परमार वंश के राजाओं ने कराई थी।
और पढ़ें
02:21 PM, 11-Oct-2026
न पद की चाह, न सत्ता का मोह; फिर भी देश की राजनीति बदल गए जेपी, पर जन्मभूमि पर विकास का अब भी सवाल
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती पर उनकी जन्मभूमि सिताब दियारा के विकास और उनकी विचारधारा की प्रासंगिकता पर सवाल उठ रहे हैं। 11 अक्तूबर 1902 को सारण जिले के सिताब दियारा के लाला टोला में जन्मे जेपी ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर संपूर्ण क्रांति तक देश की राजनीति को नई दिशा दी।
और पढ़ें
12:19 PM, 11-Oct-2026
बिहार: पटना के मरीन ड्राइव जा रहे थे दो दोस्त, गांधी सेतु पर ट्रक ने कुचला; मचा हड़कंप
बिहार के वैशाली जिले में महात्मा गांधी सेतु की पूर्वी लेन पर शनिवार देर रात पाया नंबर 26 के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के रंगीला चौक निवासी शौरभ कुमार और सुभई गांव निवासी कुमार कृतिक के रूप में हुई है।
और पढ़ें