फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:30 PM IST
खास बातें
Register For Event

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 14 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:08 PM, 14-Oct-2026

बिहार: राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव का हमला, 4 लापरवाही गिनाईं; पीड़ितों के लिए 3 डिसमिल जमीन की मांग

बिहार: राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव का हमला, 4 लापरवाही गिनाईं; पीड़ितों के लिए 3 डिसमिल जमीन की मांग और पढ़ें
09:39 PM, 14-Oct-2026

बिहार: 18 अक्तूबर से सिमरिया धाम में शुरू होगा राजकीय कल्पवास मेला, गंगा घाटों पर एसडीआरएफ तैनात

बेगूसराय के सिमरिया धाम में 18 अक्टूबर से 24 नवंबर तक राजकीय कल्पवास मेला लगेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ, पुलिस, बैरिकेडिंग, स्वास्थ्य शिविर, 24 घंटे एंबुलेंस, स्वच्छता और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें
विज्ञापन
09:32 PM, 14-Oct-2026

बिहार: बेगूसराय में नशे में कार चालक ने व्यवसायी को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी फरार

बेगूसराय में 60 वर्षीय व्यवसायी सुरेश साह की कार से कुचलने के बाद मौके पर मौत हो गई। चालक पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप है। पुलिस प्राथमिकी के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच कर रही है।

 

और पढ़ें
08:51 PM, 14-Oct-2026

बिहार: राघोपुर नाव हादसे पर मीसा भारती का दर्द छलका, बोलीं- दुश्मन के घर के बच्चों के साथ भी ऐसा न हो

वैशाली के राघोपुर दियारा में नाव हादसे के बाद सांसद मीसा भारती ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों की मौत पर दुख जताया और बिहार में बाढ़ की घोषणा, राहत व्यवस्था तथा दियारा क्षेत्रों में नावों की उपलब्धता पर सरकार को घेरा।

और पढ़ें
08:45 PM, 14-Oct-2026

बिहार: प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने की बेटी की हत्या, नदी में फेंका शव; छोटी बहन ने खोला राज

मधेपुरा में प्रेम प्रसंग से नाराज पिता दिनेश कुमार ने कथित तौर पर 7 अक्टूबर की रात नाबालिग बेटी की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। छोटी बेटी की गवाही से राज खुला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

और पढ़ें
08:40 PM, 14-Oct-2026

बिहार: अलग-अलग ब्रांड के लेबल पर पैक हो रहा था पानी, खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहां-कहां की कार्रवाई?

विभाग आम नागरिकों से भी अपील करता है कि पैकेज्ड पेयजल खरीदते समय बोतल पर अंकित निर्माता का नाम, खाद्य सुरक्षा अनुज्ञप्ति संख्या, पैकेजिंग संबंधी विवरण तथा अन्य आवश्यक जानकारियों की जांच अवश्य करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को इसकी सूचना दें। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:31 PM, 14-Oct-2026

बिहार: राजस्व अधिकारियों का आंदोलन पड़ा नरम, RTPS सेवाएं बहाल; सरकार ने तीन दिन के अंदर काम पर लौटने कहा

बिहार में राजस्व कर्मचारियों और अमीनों की सामूहिक छुट्टी के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है। राजस्व सेवा संघ ने कुछ बातों पर सहमति जताई है। वहीं मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कर्मचारी संघों की मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों से तीन दिनों में काम पर लौटने को कहा गया है। और पढ़ें
08:16 PM, 14-Oct-2026

बिहार: प्रेमिका के इशारे पर पिता की हत्या! डायलिसिस कराकर लौट रहे बीमार बाप को बेटे ने ईंट-पत्थर से कुचला

Crime: गया में प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद में बेटे ने डायलिसिस कराकर लौट रहे ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी चंदन राज को गिरफ्तार किया। और पढ़ें
08:09 PM, 14-Oct-2026

राघोपुर नाव हादसा: नित्यानंद राय ने वैशाली डीएम को किस पर रोक लगाने का दिया निर्देश, मुआवजे को लेकर क्या कहा?

वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पीड़ित परिवारों तक सहायता पहुंचनी शुरू हो गई है। केंद्र और बिहार सरकार की ओर से मदद दी जा रही है। उन्होंने वैशाली के डीएम को भी निर्देश दिया है।

और पढ़ें
07:56 PM, 14-Oct-2026

बिहार: परिवार और बेटी से मिलने की मांग को लेकर पुलिस मुख्यालय पहुंचीं आईपीएस की पत्नी, डीजीपी से की मुलाकात

पटना में आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप की पत्नी पूजा ने परिवार को फिर से जोड़ने और बेटी से मिलने की मांग को लेकर पुलिस मुख्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने डीजीपी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं और कानूनी लड़ाई जारी रखने की बात कही।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed