Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6ad18c461e55fd74dd0b6ff4","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-10-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Register For Event
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
07:52 PM, 16-Oct-2026
बिहार: संजय सरावगी का प्रशांत किशोर पर हमला, बोले- 'राजद के जंगलराज का सूट-बूट वाला अपग्रेडेड वर्जन'
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर प्रशांत किशोर के कथित बयान पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इसे हिंसक भाषा और गैरजिम्मेदाराना राजनीति बताते हुए जन सुराज के संस्थापक पर कई आरोप लगाए। उन्होंने फंडिंग, चुनावी खर्च और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी पारदर्शिता की मांग की। और पढ़ें06:44 PM, 16-Oct-2026
बीएसईबी: 25 अक्तूबर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख भी घोषित, जानें कब आएगा
बिहार बोर्ड बहुत जल्द माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा 25 अक्तूबर से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर यूजर आईडी और पासवर्ड से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। जानें कब जारी होगा प्रवेश पत्र...और पढ़ें
विज्ञापन
05:30 PM, 16-Oct-2026
बिहार: करमचट डैम पर रास्ते को लेकर वन और जल संसाधन विभाग आमने-सामने, एक दूसरे का रास्ता रोका
बिहार के रोहतास जिले में करमचट डैम पर रास्ते को लेकर दो सरकारी विभागों के अधिकारी आमने-सामने आ गए। जल संसाधन विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई, तो वन विभाग ने इस पर आपत्ति जताई। और पढ़ें05:25 PM, 16-Oct-2026
बिहार: हादसे में पति को खोने के करीब एक साल बाद महिला ने की आत्महत्या; ग्रामीणों ने किया चौंकाने वाला दावा
बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला। करीब एक साल पहले ट्रेन हादसे में उनके पति की मौत हो गई थी। वह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं। ग्रामीणों ने सरकारी सहायता नहीं मिलने का दावा किया है। और पढ़ें04:33 PM, 16-Oct-2026
बिहार में चुनाव है: एनडीए के लिए राहत की बड़ी खबर, आरएमएल नेता ने उम्मीदवारी छोड़ी; सिन्हा बने हुए थे मुसीबत
बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले एनडीए के भीतर सारण शिक्षक निर्वाचन सीट को लेकर चल रहा विवाद नए मोड़ पर पहुंच गया है। जदयू प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतरे रामपुकार सिन्हा ने नामांकन वापस लेने की घोषणा की है। उनके साथ आए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीन विधायकों ने भी एनडीए प्रत्याशियों को समर्थन देने की बात कही।और पढ़ें
03:43 PM, 16-Oct-2026
बिहार: छात्राओं के करंट से झुलसने पर फूटा गुस्सा, एनएच जाम कर परिजनों ने की मुआवजे और कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरपुर में स्कूल की छत पर हाईटेंशन करंट से तीन छात्राओं के झुलसने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घायल बच्चियों के इलाज, मुआवजे और स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
03:29 PM, 16-Oct-2026
बिहार: 50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ब्रह्मपुर थाने का एएसआई, निगरानी टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप
बिहार में निगरानी विभाग ने रिश्वतखोरी के आरोप में ब्रह्मपुर थाने के एएसआई नीरज कुमार को गिरफ्तार किया है। जमीन विवाद में विपक्षी पक्ष को बचाने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। और पढ़ें02:21 PM, 16-Oct-2026
बिहार: सीएम सम्राट चौधरी ने जिला अस्पतालों को आधुनिक बनाने का दिया निर्देश, आयुर्वेदिक कॉलेज को लेकर क्या कहा?
बिहार सरकार जिला अस्पतालों को आधुनिक और मजबूत बनाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में अस्पतालों में सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही पटना के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल को लेकर भी बड़ा दिशा-निर्देश दिया है।
और पढ़ें01:36 PM, 16-Oct-2026
बिहार: पीएचडी छात्र की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली; राजद विधायक के थे रिश्तेदार
बिहार के मधेपुरा में शुक्रवार को बाइक सवार अपराधियों ने 25 वर्षीय पीएचडी छात्र प्रिंस रंजन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव के वार्ड-7 निवासी सुनील यादव के बेटे थे। जानकारी के मुताबिक, प्रिंस रंजन दोपहर करीब 12 बजे पल्सर बाइक से बीएन मंडल विश्वविद्यालय जा रहे थे। इ और पढ़ें12:56 PM, 16-Oct-2026