11:19 PM, 21-Oct-2026
बिहार में दुर्गा विसर्जन: पटना सिटी में युवक को मारी गोली, मौत के बाद इलाके में तनाव; प्रतिमा विसर्जन रुका
बिहार में दुर्गा विसर्जन: पटना सिटी में युवक को मारी गोली, मौत के बाद इलाके में तनाव; प्रतिमा विसर्जन रुका
और पढ़ें
10:04 PM, 21-Oct-2026
बिहार: प्रदेश में 22 अक्तूबर से भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान, पांच नवंबर तक चलेगा ये कैंपेन
बिहार में भाजपा 22 अक्तूबर से 5 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान चलाएगी। 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत सभी जिलों में प्रेस वार्ता, पदयात्रा, युवा संवाद और विद्यार्थी संवाद आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की रूपरेखा और रणनीति पर चर्चा की गई।
और पढ़ें
09:55 PM, 21-Oct-2026
बिहार: रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या का खुलासा, 14 कट्ठा जमीन के विवाद में रची गई थी साजिश; चार गिरफ्तार
भोजपुर के आरा में सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी राम कुमार सिंह हत्याकांड में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अवधेश दीक्षित के अनुसार, हत्या के पीछे 14 कट्ठा जमीन का विवाद प्रमुख वजह है और इसकी साजिश 15 से 20 दिन पहले रची गई थी।
और पढ़ें
09:37 PM, 21-Oct-2026
बिहार: सर्किट हाउस में एसी ब्लास्ट से लगी आग, बगल के कमरे में ठहरे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर बाल-बाल बचे
गयाजी के सर्किट हाउस में बुधवार को एसी में ब्लास्ट होने से एक कमरे में आग लग गई। हादसे के दौरान बगल के कमरे में विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार अपनी पत्नी के साथ ठहरे हुए थे। अग्निशमन कर्मियों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर आग पर काबू पाया। और पढ़ें
09:01 PM, 21-Oct-2026
बिहार: ट्रक पर दौड़ा 11 हजार वोल्ट का करंट, चालक की मौत; सहयोगी गंभीर रूप से झुलसा
मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र स्थित भटौलिया नहर के पास बुधवार शाम हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर खड़े ट्रक में 11 हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित होने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका सहयोगी गंभीर रूप से झुलस गया।
और पढ़ें
08:54 PM, 21-Oct-2026
बिहार: एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत! मुंगेर की अंकिता की बेगूसराय में संदिग्ध मौत; पति पर गंभीर आरोप
बेगूसराय के बलिया में 25 वर्षीय विवाहिता अंकिता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 19 अक्तूबर की देर रात उसका शव फंदे से लटका मिला। मृतका की मां ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
और पढ़ें
08:30 PM, 21-Oct-2026
पटना एमएलसी चुनाव: वज्रगृह में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम करने का निर्देश, कब से तैनात होंगे मजिस्ट्रेट?
पटना स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर स्कूल स्थित वज्रगृह-सह-मतगणना केंद्र बनाया गया है। आज प्रमंडलीय आयुक्त यहां पहुंचे। उन्होंने हर एक जगह का बारिकी से निरीक्षण किया। जानिए आयुक्त ने क्या निर्देश दिए?
और पढ़ें
07:52 PM, 21-Oct-2026
बिहार: भाजपा की सबसे कम उम्र की विधायक मैथिली का कद बढ़ा, छह युवा नेता भी नेशनल टीम में शामिल
BJP Party: विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर का कद अब बढ़ चुका है। मैथिली ठाकुर के साथ बिहार के छह युवा नेताओं को भाजयुमो की नेशनल टीम में जगह मिली है। आइये जानते हैं मैथिली के बारे में...
और पढ़ें
07:41 PM, 21-Oct-2026
बिहार: सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदाई, 105 साल पुरानी बंगाली परंपरा में अगले साल फिर आने की प्रार्थना
छपरा के कालीबाड़ी में विजयादशमी के अवसर पर मां दुर्गा की विदाई बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार की गई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म निभाई और मां को सिंदूर अर्पित कर खोइछा दिया। उलू ध्वनि और ढाक की थाप के बीच महिलाओं ने अगले वर्ष फिर आगमन की प्रार्थना की।
और पढ़ें
07:19 PM, 21-Oct-2026
बिहार: अस्पताल के गेट पर दो घंटे तक तड़पते रहे स्वास्थ्यकर्मी! संदिग्ध मौत के बाद सीसीटीवी फुटेज से उठे सवाल
सासाराम के गौरक्षणी स्थित एक निजी अस्पताल में बड्डी थाना क्षेत्र के सिकुहीं गांव निवासी करन बिंद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक स्वास्थ कर्मी था।
और पढ़ें