Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6ae401421145ecc81e001203","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-10-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Register For Event
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
10:06 PM, 30-Oct-2026
बिहार में खूनी वारदात: पंच पति की हत्या से सनसनी, पुरानी रंजिश या विवाद? जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर के सरायरंजन में अपराधियों ने ग्राम कचहरी सदस्य के पति सुबोध राय की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार देर शाम रसलपुर गांव में हुई वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान में जुटी है। और पढ़ें09:33 PM, 30-Oct-2026
खेत बचाओ, जीवन बचाओ: बिहार के 534 प्रखंडों तक पहुंचेगा अभियान, किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण
बिहार में ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने की तैयारी है। पटना में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि 30 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत मिट्टी संरक्षण, प्राकृतिक खेती और किसानों को जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा। और पढ़ें
विज्ञापन
07:21 PM, 30-Oct-2026
अनंत सिंह का यू-टर्न: बाहुबली ने कहा- अभी राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा, मोकामा से खुद लड़ूंगा चुनाव
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने राजनीति से संन्यास लेने के अपने पुराने बयान पर अब नया रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अब मोकामा में चुनाव हुआ तो वह खुद मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे साथ खेला हुआ है। जानिए अनंत सिंह और क्या कहा?और पढ़ें
06:34 PM, 30-Oct-2026
बिहार: किसानों के खाते में आई सम्मान निधि की 24वीं किस्त, प्रदेश के 73 लाख परिवारों को मिले 1476 करोड़ रुपये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की। इसके तहत बिहार के 73 लाख से अधिक किसान परिवारों को 1,476 करोड़ रुपये मिले। और पढ़ें06:32 PM, 30-Oct-2026
गंगा जल संधि: सीएम सम्राट ने बिहार के हितों को लेकर क्या कहा, पेयजल-सिंचाई और उद्योगों के लिए किसकी जरूरत है?
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में गाद प्रबंधन की नीति लागू करने, गंगा की गाद का निर्माण कार्यों में उपयोग और बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल विवाद के समाधान को महत्वपूर्ण बताया। और पढ़ें05:51 PM, 30-Oct-2026
बिहार: चार साल बाद मिला पत्नी की हत्या का इंसाफ, पति को आजीवन कारावास; पिता ने ही दर्ज कराया था केस
रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के टीपा गांव में पंकज सिंह ने लगभग चार वर्ष पूर्व अपनी पत्नी ज्योति सिंह को फोन पर बात करने से नाराज होकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पिता के आवेदन पर केस हुआ और अब कोर्ट ने पति को सजा सुनाई है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:23 PM, 30-Oct-2026
बिहार: खाना बनाने के लिए जलाया चूल्हा, अचानक भड़क उठी आग; देखते ही देखते राख हो गया पूरा घर
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंदनिया गांव में शुक्रवार सुबह गैस सिलिंडर से गैस रिसाव के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। और पढ़ें04:52 PM, 30-Oct-2026
बिहार: छठ से पहले बढ़ी पीतल के बर्तनों की मांग, परेव की पीतल नगरी में कैसे तैयार होते हैं बर्तन
दीपावली और छठ पूजा से पहले पीतल के बर्तनों की मांग बढ़ गई है। पटना से करीब 40 किलोमीटर दूर बिहटा का परेव गांव पीतल के बर्तनों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है। यहां पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक मशीनों की मदद से सूप, लोटा, थाली समेत कई तरह के बर्तन तैयार किए जाते हैं। यह उद्योग करीब 10 हजार परिवारों की आजीविका का सहारा है।और पढ़ें
04:42 PM, 30-Oct-2026
बिहार: महिलाओं से ठगी का बड़ा खेल, लोन के नाम पर 200 महिलाओं को लगाया चूना; मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बिहार के किशनगंज में लोन देने के नाम पर करीब 200 महिलाओं से ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी बनाकर महिलाओं से 4 से 7 हजार रुपये तक वसूले गए थे। एसटीएफ की मदद से पुलिस ने गिरोह के सरगना राजू कुमार को वैशाली से गिरफ्तार किया है। और पढ़ें04:29 PM, 30-Oct-2026