फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Duleep Trophy Final Highlights: ईस्ट जोन की पहली पारी 708 रन पर समाप्त, ईशान किशन ने बनाए 270 रन

Mon, 07 Sep 2026 05:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Sep 2026 05:06 PM IST
खास बातें
Register For Event

East Zone vs South Zone, Final, Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन भी ईस्ट जोन के बल्लेबाजों का दम दिखा। साउथ जोन ने हालांकि, ईस्ट जोन को पहली पारी में 708 रन पर ऑलआउट किया। अब तीसरे दिन साउथ जोन की पहली पारी होगी।
 

विज्ञापन
East Zone vs South Zone Final Highlights, Duleep Trophy 2026 Final Match Live Updates Ishan Kishan, Kushagra
रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटते ईशान किशन - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

05:05 PM, 07-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live Score: ईस्ट जोन की पारी समाप्त

ईस्ट जोन की पहली पारी 708 रन पर समाप्त हो गई है। इसके साथ ही दूसरे दिन का खेल भी खत्म हो गया है। ईस्ट जोन के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान ईशान किशन ने बनाए जो 270 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने 101 रन की पारी खेली। शुरुआती दो दिन ईस्ट जोन के बल्लेबाजों का दम देखने मिला। दूसरे दिन ईशान रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन बाद में वह फिर बल्लेबाजी के लिए उतरे। हालांकि, साउथ जोन की टीम दिन का खेल समाप्त होने तक ईस्ट जोन की पारी खत्म करने में सफल रही।

ईस्ट जोन के लिए मुकेश कुमार आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे जिन्हें त्रिपुराणा विजय ने अपना शिकार बनाया। ईस्ट जोन के लिए अनुकूल रॉय ने 45, मोहम्मद कौनेन कुरैशी ने 40 और मोहम्मद शमी ने 28 रन बनाए। साउथ जोन की ओर से त्रिपुराणा विजय ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जबकि चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल को दो-दो विकेट मिले। शेख रशीद एक विकेट लेने में सफल रहे। अब तीसरे दिन साउथ जोन को बल्लेबाजी में दम दिखाना होगा, जबकि ईस्ट जोन की टीम साउथ जोन को जल्द समेटना चाहेगी। 
04:59 PM, 07-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live Score: ईशान की शानदार पारी का अंत

ईशान किशन की शानदार पारी का अंत हो गया है। ईशान को त्रिपुराणा विजय ने अपना शिकार बनाया और ईस्ट जोन को नौवां झटका दिया। ईशान ने 334 गेंदों पर 30 चौकों और सात छक्कों की मदद से 270 रन बनाए। 
विज्ञापन
04:46 PM, 07-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live Score: ईस्ट जोन के 700 रन पूरे

ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पहली पारी में 700 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम के कप्तान ईशान किशन अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। 
04:42 PM, 07-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live Score: ईस्ट जोन को आठवां झटका

ईस्ट जोन को मोहम्मद कौनेन कुरैशी के रूप में आठवां झटका लगा है। कुरैशी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन श्रेयस गोपाल की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। कुरैशी ने 91 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। ईशान किशन हालांकि, क्रीज पर मौजूद हैं। 
04:10 PM, 07-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live Score: ईशान वापस बल्लेबाजी के लिए आए

रिटायर्ड हर्ट होने वाले ईशान किशन वापस से बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। ईस्ट जोन ने सात विकेट पर 682 रन बना लिए हैं। फिलहाल कुनैन कुरैशी 33 रन और ईशान 251 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मोहम्मद शमी 51 गेंद में चार चौके की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें श्रेयस गोपाल ने क्लीन बोल्ड किया। 
02:41 PM, 07-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live Score: टी ब्रेक

ईस्ट जोन ने दूसरे दिन चायकाल तक छह विकेट पर 626 रन बना लिए हैं। अनुकूल रॉय 98 गेंद पर चार चौके की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। कुनैन कुरैशी छह रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले ईशान किशन थकान की वजह से 250 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:39 PM, 07-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live Score: ईशान किशन रिटायर्ड हर्ट

ईशान किशन की पारी के 131वें ओवर में थकान साफ नजर आई। वह संघर्ष करते दिखे और काफी थके हुए लग रहे थे। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और उनसे बातचीत की। थोड़ी देर बाद ईशान रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। पवेलियन की ओर लौटते समय उनके साथियों ने तालियां बजाकर उनकी शानदार पारी की सराहना की। यह वाकई एक बेहतरीन और दमदार पारी रही। रिटायर्ड हर्ट होने से पहले ईशान ने 301 गेंद में 27 चौके और सात छक्के की मदद से 250 रन बनाए। उन्होंने अनुकूल रॉय के साथ 140 रन की साझेदारी निभाई।


 
01:39 PM, 07-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live Score: ईशान किशन का दोहरा शतक

ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में कमाल कर दिया है। उन्होंने दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ दिया। ईशान ने देवदत्त पडिक्कल की गेंद पर चौका लगाकर दोहरा शतक पूरा किया। यह दलीप ट्रॉफी में उनका पहला दोहरा शतक और प्रथम श्रेणी में उनका दूसरा दोहरा शतक है। इसके लिए ईशान ने 270 गेंद लिए। वह अब तक 273 गेंद में 26 चौके और दो छक्के की मदद से 204 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ अनुकूल रॉय 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ईशान और अनुकूल के बीच अब तक छठे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हो चुकी है। ईशान ने पहले दिन ही शतक लगाया था और अब दोहरा शतक लगाकर ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। ईस्ट जोन का स्कोर फिलहाल पांच विकेट पर 555 रन है। आज चार विकेट पर 385 रन से आगे खेलते हुए ईस्ट जोन ने कुमार कुशाग्र का विकेट खोया और वह 101 रन बनाकर आउट हुए। पहले दिन अभिमन्यु ईश्वरन 72 रन, वैभव सूर्यवंशी 44 रन, शिखर मोहन 85 रन और सुदीप कुमार घरामी छह रन बनाकर आउट हुए थे। साउथ जोन की ओर से अब तक त्रिपुराणा विजय और चामा मिलिंद ने दो-दो विकेट लिए हैं।
12:35 PM, 07-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live Score: लंच ब्रेक

लंच ब्रेक तक ईस्ट जोन ने पांच विकेट पर 491 रन बना लिए हैं। फिलहाल अनुकूल रॉय पांच रन और कप्तान ईशान किशन 171 रन बनाकर नाबाद हैं। वह अभी तक अपनी पारी में 21 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। ईस्ट जोन ने आज चार विकेट पर 385 रन से आगे खेलना शुरू किया। कुमार कुशाग्र ने शतक जड़ा, लेकिन वह 101 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, ईशान ने 150 रन पूरे किए और अब उनकी नजर दोहरे शतक पर है।
11:16 AM, 07-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live Score: कुशाग्र शतक लगाकर आउट

कप्तान ईशान किशन के बाद कुमार कुशाग्र ने भी दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगाया। वहीं, ईशान ने 150 रन पूरे कर लिए। हालांकि, शतक लगाने के बाद कुशाग्र ज्यादा देर मैदान पर नहीं रह सके। 471 के स्कोर पर ईस्ट जोन को पांचवां झटका लगा। त्रिपुराणा विजय ने कुशाग्र को मिलिंद के हाथों कैच आउट कराया। कुशाग्र ने 132 गेंद में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। उन्होंने ईशान के साथ पांचवें विकेट के लिए 230 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल ईशान किशन 157 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने अनुकूल रॉय मैदान पर आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed