फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL Highlights: तीसरे दिन श्रीलंका 265/8, सोनल शतक के करीब; फॉलोऑन बचाने के लिए 39 रन की जरूरत

Tue, 25 Aug 2026 05:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 25 Aug 2026 05:32 PM IST
खास बातें
Register For Event

भारत और श्रीलंका के बीच जारी कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण जल्दी समाप्त हो गया। मंगलवार का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने आठ विकेट पर 265 रन बना लिए हैं। उसे अभी भारत से फॉलोऑन बचाने के लिए 39 रनों की जरूरत है। फिलहाल क्रीज पर सोनल दिनूषा 85 और लाहिरु कुमारा आठ रन बनाकर मौजूद हैं।

विज्ञापन
IND vs SL Test Highlights: India vs Sri Lanka 2nd Test Day 3 Match Scorecard Ball by Ball Updates
सोनल दिनुषा - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

05:28 PM, 25-Aug-2026

IND vs SL Highlights: तीसरे दिन का खेल समाप्त

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन बारिश ने खेल में खलल डाल दिया। बारिश के कारण मंगलवार को समय से पहले स्टंप्स की घोषणा करनी पड़ी। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने पहली पारी में 83.4 ओवर में 265 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे। श्रीलंका अभी भी भारत के पहली पारी के विशाल स्कोर से 238 रन पीछे है। भारत ने अपनी पहली पारी 503 रन पर नौ विकेट के नुकसान पर घोषित की थी। श्रीलंका को अभी भारत से फॉलोऑन बचाने के लिए 39 रनों की जरूरत है। 

दिनेश ने संभाली श्रीलंकाई पारी
श्रीलंका की ओर से सोनल दिनूषा 85 रन बनाकर नाबाद हैं और उनके साथ लाहिरू कुमारा 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दिनूषा ने मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य दिखाते हुए श्रीलंकाई पारी को संभालने की कोशिश की। उनके अलावा पसिंदु सूरियाबंदारा ने 80 रन की अहम पारी खेली। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों के शुरुआती प्रहारों के बाद श्रीलंका की बल्लेबाजी लगातार दबाव में रही।

प्रसिद्ध और सुथार ने झटके 3-3 विकेट
भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। दोनों गेंदबाजों ने शुरुआती झटके देकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को मुश्किल में डाल दिया। श्रीलंका इसके बाद पूरी तरह संभल नहीं सका, हालांकि दिनूषा और सूरियाबंदारा ने पारी को कुछ हद तक मजबूती दी।
05:05 PM, 25-Aug-2026

IND vs SL Live Score: बारिश के कारण रुका तीसरे सत्र का खेल

बारिश के कारण तीसरे सत्र का खेल रुका है। श्रीलंका ने आठ विकेट पर 265 रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल दिनूषा 85 और लाहिरु कुमारा आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 39 रन चाहिए।
विज्ञापन
04:35 PM, 25-Aug-2026

IND vs SL Live Score: फॉलोऑन बचाने के लिए चाहिए 44 रन

श्रीलंका ने आठ विकेट पर 260 रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल दिनुषा 81 रन और लाहिरू कुमारा आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका को अभी भी फॉलोऑन बचाने के लिए 44 रन की जरूरत है।
03:57 PM, 25-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को आठवां झटका

श्रीलंका को 230 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। मानव सुथार ने केशारा नुवांथा को सारांश जैन के हाथों कैच कराया। वह 18 रन बना सके। फिलहाल लाहिरू कुमारा और सोनल दिनुषा क्रीज पर हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए अभी भी श्रीलंका को 74 रन की जरूरत है।
03:50 PM, 25-Aug-2026

IND vs SL Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी

श्रीलंका ने तीसरे दिन चायकाल तक सात विकेट गंवाकर 216 रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल दिनुषा और केशारा नुवांशा क्रीज पर हैं। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए अब तक 40+ रन की साझेदारी हो चुकी है। आज पहले सत्र में श्रीलंका ने लंच तक 29 ओवर में 122 रन बनाए और दो विकेट गंवाए और दूसरे सत्र में चायकाल तक 33 ओवर में 86 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए। श्रीलंका ने आज दो विकेट पर आठ रन से आगे खेलना शुरू किया था और उसने अभी तक 208 रन बनाए हैं और पांच विकेट और गंवाए हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए उसे कुल 304 रन बनाने हैं, यानी फिलहाल वह 80+ रन पीछे है। वहीं, भारत की पहली पारी के आधार पर श्रीलंका अभी 280+ रन पीछे है।
03:26 PM, 25-Aug-2026

IND vs SL Live Score: टी ब्रेक

श्रीलंका ने तीसरे दिन चायकाल तक सात विकेट गंवाकर 216 रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल दिनुषा 84 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 52 रन और केशारा नुवांशा 13 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए अब तक 43 रन की साझेदारी हो चुकी है। आज पहले सत्र में श्रीलंका ने लंच तक 29 ओवर में 122 रन बनाए और दो विकेट गंवाए और दूसरे सत्र में चायकाल तक 33 ओवर में 86 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए। श्रीलंका ने आज दो विकेट पर आठ रन से आगे खेलना शुरू किया था और उसने अभी तक 208 रन बनाए हैं और पांच विकेट और गंवाए हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए उसे कुल 304 रन बनाने हैं, यानी फिलहाल वह 88 रन पीछे है। वहीं, भारत की पहली पारी के आधार पर श्रीलंका अभी 287 रन पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:23 PM, 25-Aug-2026

IND vs SL Live Score: सोनल का अर्धशतक

सोनल ने लगातार तीसरी बार 50+ का स्कोर बनाया है। उन्होंने गॉल टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ा था। फिर दूसरी पारी में 84 रन बनाए थे। अब एक बार फिर उन्होंने 50 का स्कोर बनाया। 
02:57 PM, 25-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका 200 के पार

श्रीलंका ने सात विकेट पर 202 रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल दिनुषा 38 रन और केशारा नुवांथा 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 20+ रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका पर फॉलोऑन का भी खतरा मंडरा रहा है। फॉलोऑन बचाने के लिए उसे 304 रन बनाने हैं। यानी श्रीलंका अभी 102 रन और बनाने हैं। इससे पहले पासिंदु सूरियाबंदारा शतक से चूक गए और 80 रन बनाकर रवींद्र जडेजा के शिकार बने थे।
02:16 PM, 25-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को सातवां झटका

श्रीलंका को 173 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। निरोशन डिकवेला खाता खोले बिना आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने विकेटकीपर जुरेल के हाथों कैच कराया। फिलहाल सोनल दिनुषा और केशारा नुवांथा क्रीज पर हैं। श्रीलंका अभी भारत से 330 रन पीछे है। उस पर फॉलोऑन का भी खतरा मंडरा रहा है। फॉलोऑन बचाने के लिए उसे 304 रन बनाने हैं। यानी श्रीलंका अभी 131 रन और बनाने हैं। इससे पहले पासिंदु सूरियाबंदारा शतक से चूक गए और 80 रन बनाकर रवींद्र जडेजा के शिकार बने थे।
02:06 PM, 25-Aug-2026

IND vs SL Live Score: पासिंदु 80 रन बनाकर आउट

श्रीलंका ने 45वें ओवर में 171 के स्कोर पर छठा झटका लगा। पासिंदु सूरियाबंदारा 80 रन बनाकर आउट हुए। पासिंदु ने शानदार बल्लेबाजी की और भारतीय स्पिनर्स को अच्छे से टैकल किया। वह हर गेंद को उसकी मेरिट पर खेलते दिखे। हालांकि, जडेजा की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पैड पर लगकर स्टंप्स में जा घुसी। पासिंदु ने 133 गेंद में नौ चौके की मदद से 80 रन की पारी खेली। फिलहाल सोनल दिनुषा 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके साथ निरोशन डिकवेला क्रीज पर हैं। श्रीलंका अभी भी भारत से 332 रन पीछे है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed