फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जंतर मंतर प्रदर्शन LIVE: 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट सेवा बंद, मेट्रो के 12 स्टेशन बंद

Fri, 02 Oct 2026 03:02 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 02 Oct 2026 03:02 PM IST
खास बातें
Register For Event

चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। पुलिस ने जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज, आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Delhi Jantar Mantar Protest Live, Opposition's protest against the Election Commission
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:12 PM, 02-Oct-2026

कई लोगों के साथ धरने पर बैठे संजय सिंह

सांसद संजय सिंह ने एक्स पर लिखा कि पुलिस थाने में आंदोलनकारी साथियों के साथ क्रांतिकारी गीत। वोट चोरों गद्दी छोड़ो।


 
03:57 PM, 02-Oct-2026

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजीव झा, आतिशी और संजय सिंह के साथ-साथ कुछ छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित 700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। राजनीतिक दल और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) तथा अन्य छात्र संगठनों के सदस्य मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं और बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
02:41 PM, 02-Oct-2026

700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर सीईसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान आप नेता सौरभ भारद्वाज, संजीव झा, अनुराग ढांडा, आतिशी और संजय सिंह सहित 700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
02:09 PM, 02-Oct-2026

पुलिसकर्मी के घायल होने के सवाल पर बोले नई दिल्ली के डीसीपी

जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात किसी पुलिसकर्मी के घायल होने के बारे में पूछे जाने पर नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा, 'कुछ लोगों को चोटें आई हैं; हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं।"
01:24 PM, 02-Oct-2026

प्रदर्शनकारियों को खदेड़ रही पुलिस

प्रदर्शनकारी जंतर मंतर रोड से जंतर मंतर की तरफ लगातार बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस उन्हें बार-बार खदेड़ रही रही है।
12:50 PM, 02-Oct-2026

100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर को खाली कराया। पुलिस 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली के विभिन्न थानों में ले जाया गया है। इसस समय जंतर मंतर पूरी तरह खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:38 PM, 02-Oct-2026

आम आदमी पार्टी और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हिरासत में

जंतर-मंतर पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग की है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम एक हिंदुस्तानी की आवाज बुलंद करने आए हैं। इस देश में सरकार चुनने वाली आम जनता है, सरकार खुद से नहीं बनती, तो हमारे वोट क्यों काटे जा रहे हैं?"
12:37 PM, 02-Oct-2026

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया

जंतर-मंतर पर वामपंथी छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे और नारेबाजी की। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया।
12:32 PM, 02-Oct-2026

ड्रोन से निगरानी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस आसपास के इलाके में ड्रोन से निगरानी कर रही है।
12:00 PM, 02-Oct-2026

जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed