फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIVE: खरगे के बयान पर भाजपा कर रही विरोध प्रदर्शन, रेखा गुप्ता बोलीं- मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ रही कांग्रे

Mon, 26 Oct 2026 01:35 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 26 Oct 2026 01:35 PM IST
खास बातें
Register For Event

LIVE: पटना में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी। जिसके बाद से ही भाजपा नेता कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ हमलावर है और उनसे बिन शर्त माफी की मांग कर रही है। वहीं, भाजपा ने आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का एलान किया। विरोध प्रदर्शन से जुड़े ताजा अपडेट के लिए पढ़े ये लाइव...

विज्ञापन
Congress President Mallikarjun Kharge controversial statement BJP protests LIVE remarks on PM Modi father
मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

03:09 PM, 26-Oct-2026

'खरगे से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी' 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि मैं ऐसी बात पंजाब कांग्रेस के छोटे नेताओं से उम्मीद नहीं करता लेकिन यहां तो कांग्रेस अध्यक्ष ने ही ऐसी बात कह दी जो कि नहीं कहनी चाहिए। उनके मुंह से ऐसे बयान बिल्कुल भी शोभा नहीं देते। मुझे लगता है कि उन्हें इस गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए। 
02:42 PM, 26-Oct-2026

खरगे की टिप्पणी के खिलाफ लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी के विरोध में लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने खरगे के बयान पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी की आलोचना की और इसे अनुचित बताया।
विज्ञापन
02:36 PM, 26-Oct-2026

'कांग्रेस अध्यक्ष की भाषा का स्तर तेजी से गिरा'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने निराशा जताते हुए कहा कि खरगे कर्नाटक के एक वरिष्ठ नेता रहे हैं और वह उन्हें कई वर्षों से जानते हैं। उन्होंने कहा कि पहले उनके मन में खरगे के प्रति कुछ सम्मान था, लेकिन अब उनकी भाषा सड़कछाप गुंडों जैसी हो गई है और वह असामाजिक तत्वों तथा घटिया लोगों की तरह बात कर रहे हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद खरगे के राजनीतिक संवाद का स्तर तेजी से गिरा है, जो बेहद निराशाजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में लगातार हताशा बढ़ रही है, क्योंकि उसकी कोई भी रणनीति कामयाब नहीं हो रही है। चंद्रशेखर के मुताबिक, खरगे की टिप्पणी देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को भी दर्शाती है।

02:21 PM, 26-Oct-2026

देवगौड़ा का टिप्पणी से इंकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'मैं आज इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने जा रहा हूं। जो कुछ भी हुआ है, मैं उसके बारे में कुछ साझा नहीं करना चाहता।' देवगौड़ा के इस बयान के बाद उन्होंने खरगे की टिप्पणी पर कोई स्पष्ट राजनीतिक रुख जाहिर नहीं किया।

01:49 PM, 26-Oct-2026

'हार की हताशा में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ रही कांग्रेस'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस, उसके नेता और गठबंधन के सहयोगी इतने हताश हो चुके हैं कि उन्होंने सभ्य व्यवहार और शालीनता की सभी सीमाएं लांघ दी हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों में लगातार हार और जनता द्वारा नकारे जाने की हताशा कांग्रेस नेताओं के चेहरे और उनकी भाषा में साफ दिखाई देती है। वे गाली-गलौज करने, अपमानजनक बातें कहने और यहां तक कि प्रधानमंत्री के दिवंगत माता-पिता को भी निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। रेखा गुप्ता ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेम करती है और बार-बार उन्हें तथा उनकी पार्टी को विभिन्न राज्यों में जनादेश देती रही है। प्रधानमंत्री के विकास कार्य लोगों के दिलों में बसे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अपशब्दों का इस्तेमाल करके प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को कैसे खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से कांग्रेस को कुछ हासिल नहीं होने वाला है।
01:39 PM, 26-Oct-2026

खरगे की टिप्पणी के खिलाफ पटना में भाजपा का प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी के विरोध में पटना में भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा सहित भाजपा के अन्य नेता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने खरगे की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए इसे अनुचित बताया और कांग्रेस अध्यक्ष के बयान का विरोध किया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
01:29 PM, 26-Oct-2026

खरगे की टिप्पणी के खिलाफ बेंगलुरु में भाजपा का प्रदर्शन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बेंगलुरु में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने खरगे के बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के परिवार को निशाना बनाए जाने पर आपत्ति जताई और कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी की आलोचना की।
01:28 PM, 26-Oct-2026

'परिवार को राजनीति में घसीटना गलत'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की विवादित टिप्पणी पर शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीति में इस्तेमाल होने वाली भाषा का लगातार गिरता स्तर दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि आज देश के सामने महंगाई, भ्रष्टाचार, वोट चोरी और युवाओं की अनेक चुनौतियां जैसे गंभीर मुद्दे हैं, जिन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के विवाद एक बार फिर जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने का प्रयास हैं। प्रियंका चतुर्वेदी ने उम्मीद जताई कि सभी राजनीतिक दल अपने विचार व्यक्त करते समय भाषा में संयम बरतेंगे। उन्होंने दोहराया कि राजनीति से कोई संबंध नहीं रखने वाली माताओं, पिताओं, बहनों, बेटियों या बच्चों को राजनीतिक विवादों में घसीटना पूरी तरह गलत है।
01:02 PM, 26-Oct-2026

'कांग्रेस राजनीतिक पार्टी नहीं, परजीवी बन गई है'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह इस बात का बड़ा उदाहरण है कि कांग्रेस का राजनीतिक पतन किस हद तक हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि परजीवी बन गई है। भट्टाचार्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने पूर्व में मोदी को ‘मौत का सौदागर’ कहे जाने का जिक्र करते हुए कहा कि तब देश की जनता ने कांग्रेस को उचित जवाब दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब प्रधानमंत्री मोदी के पिता का जिक्र कर उनका अपमान करने पर कांग्रेस को आने वाले दिनों में भारत की जनता की ओर से जवाब मिलेगा।
01:01 PM, 26-Oct-2026

'देश की जनता से माफी मांगे खरगे'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मांग की कि खरगे बिना किसी देरी के तुरंत देश की जनता से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, दोनों को आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर देश की जनता का कांग्रेस पार्टी से भरोसा क्यों उठ गया है। विजयेंद्र ने कहा कि देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रही है, जिसके चलते उसके नेता इस तरह की बेतुकी टिप्पणियां कर रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed