फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान निकाय चुनाव लाइव: पहले चरण का मतदान जारी, बूंदी-नागौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Wed, 09 Sep 2026 07:34 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 09 Sep 2026 07:34 AM IST
खास बातें
Register For Event

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। बूंदी के चार नगर निकायों में 1.27 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे, जबकि नागौर के 5 निकायों के 175 वार्डों में 229 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Civic Election Voting Live First Phase Vote Percentage Updates
राजस्थान निकाय चुनाव लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:40 AM, 09-Sep-2026

जालोर नगर परिषद चुनाव: 40 वार्डों में 41,781 मतदाता डाल रहे वोट

जालोर: नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत जालोर नगर परिषद के 40 वार्डों में बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। कुल 41,781 मतदाता ईवीएम के जरिए अगले पांच साल के लिए अपने वार्ड प्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव मैदान में भाजपा और कांग्रेस के 40-40 प्रत्याशियों समेत कुल 173 उम्मीदवार हैं, जिनमें 90 निर्दलीय और 3 आरएलपी प्रत्याशी शामिल हैं। वार्ड 15 में सबसे ज्यादा 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि वार्ड 2, 9, 29 और 36 में दो-दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है।

मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस जवान तैनात हैं और निर्वाचन विभाग लगातार मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।
08:36 AM, 09-Sep-2026

Rajasthan Nikay Chunav Voting Live Updates: अजमेर के निकायों में मतदान शुरू, पीसांगन के 25 बूथों पर कड़ा पहरा

 नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण में अजमेर जिले के पीसांगन, केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, सावर और टांटोटी में मतदान शुरू हो गया है। सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है।

इन निकायों में इतने मतदाता
केकड़ी के 40 वार्डों में 35,829, पीसांगन के 25 वार्डों में 14,098 और सरवाड़ के 25 वार्डों में 16,334 मतदाता मतदान कर रहे हैं। वहीं नसीराबाद के 20 वार्डों में 6,834, सावर के 20 वार्डों में 8,972 और टांटोटी के 20 वार्डों में 5,852 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
08:36 AM, 09-Sep-2026

Rajasthan Nikay Chunav Voting Live Updates: नागौर में मतदान के बीच एक घंटे से ईवीएम खराब

नागौर शहर के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल बख्तासागर स्थित मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के कारण करीब एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। मशीन खराब होने से मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। महिलाओं ने भी मतदान में हो रही देरी को लेकर परेशानी जताई।

मतदाताओं का कहना है कि ईवीएम खराब होने की जानकारी देने के बावजूद अधिकारी और बीएलओ की ओर से उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा था। करीब एक घंटे तक मतदान प्रक्रिया प्रभावित रहने से लोगों को इंतजार करना पड़ा।मामले में उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर ने बताया कि ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई थी। बूथ केंद्र पर दूसरी ईवीएम मशीन भिजवा दी गई है, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया को सुचारू कराने की कार्रवाई की जा रही है।
08:05 AM, 09-Sep-2026

Rajasthan Nikay Chunav Voting Live Updates: बारां, अंता और सीसवाली में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू

बारां जिले के तीन निकायों में शहरी सरकार चुनने के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। बारां नगर परिषद के 60, अंता के 35 और सीसवाली नगरपालिका के 20 वार्डों में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। तीनों निकायों के 166 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 29 हजार 154 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी में ईवीएम से मॉक पोल कराया गया। इसके बाद मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है और संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया है। एरिया मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और गश्ती दल लगातार फील्ड में निगरानी कर रहे हैं। मतदान केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में राजनीतिक गतिविधियां निषिद्ध कर दी गई हैं।

07:35 AM, 09-Sep-2026

Rajasthan Nikay Chunav Voting Live Updates: कोटपूतली में शहरी सरकार के लिए वोटिंग शुरू

नगर परिषद चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। 60 वार्डों में हो रहे चुनाव में कुल 95,426 मतदाता 428 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए 103 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में भाजपा के 54, कांग्रेस के 58 और अन्य दलों व निर्दलीय के 316 प्रत्याशी हैं। कुल मतदाताओं में 50,154 पुरुष, 45,271 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

मतदान शुरू होते ही केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जबकि प्रशासन और पुलिस अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में खासा उत्साह है। भाजपा और कांग्रेस के साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे कई वार्डों में मुकाबला रोचक माना जा रहा है। मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम को निर्धारित स्थानों पर सुरक्षित पहुंचाया जाएगा और तय कार्यक्रम के अनुसार मतगणना होगी।
07:35 AM, 09-Sep-2026

Rajasthan Nikay Chunav Voting Live Updates: नागौर में 5 निकायों के 175 वार्डों में मतदान

नागौर जिले में भी नगर निकाय चुनाव को लेकर आज बुधवार को मतदान हो रहा है। जिले के 5 नगर निकायों के 175 वार्डों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराने के लिए कुल 229 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान दल पहुंच चुके हैं और आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मतदाताओं की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:35 AM, 09-Sep-2026

Rajasthan Nikay Chunav Voting Live Updates:  बूंदी में चार नगर निकायों में मतदान

बूंदी जिले में नगर निकाय चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत बूंदी, इन्द्रगढ़, केशोरायपाटन और देई में मतदान शुरू हो गया है। यहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चारों नगर निकायों में कुल 1 लाख 27 हजार 13 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें बूंदी नगर परिषद में 92 हजार 113, इन्द्रगढ़ में 4 हजार 856, केशोरायपाटन में 20 हजार 89 और देई में 9 हजार 955 मतदाता शामिल हैं।

पहले चरण के मतदान के लिए चारों नगर निकायों में कुल 159 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बूंदी में 94, केशोरायपाटन में 25, जबकि देई और इन्द्रगढ़ में 20-20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
 
07:26 AM, 09-Sep-2026

राजस्थान निकाय चुनाव लाइव: पहले चरण का मतदान जारी, बूंदी-नागौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतदान केंद्र पर जाने से पहले मतदाताओं को यह जरूर जांच लेना चाहिए कि मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज है या नहीं। इसके साथ ही पहचान के लिए जरूरी दस्तावेज भी साथ लेकर जाएं। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान के लिए मतदाता की पहचान सुनिश्चित होना जरूरी है। हालांकि, अगर किसी मतदाता के पास वोटर आईडी नहीं है, तो भी वह आयोग की ओर से मान्य 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक के जरिए मतदान कर सकता है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed