फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:00 AM IST
खास बातें
Register For Event

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 23 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

06:14 AM, 23-Aug-2026

जमुना गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट: दर्ज हैं 32 FIR, वाराणसी में लूट के मामले में गैंगचार्ट तैयार; आरोपी अरेस्ट

आजमगढ़ में 32 मुकदमों वाले जमुना गिरोह के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मिट्टी उठाने के विवाद में फायरिंग और वाराणसी में लूट के मामलों के आधार पर गैंगचार्ट तैयार किया गया। पुलिस ने गिरोह के सदस्य हीरालाल को गिरफ्तार किया है। सरायमीर में चोरी-नकबजनी से लाभ कमाने वाले गैंग लीडर समेत दो अन्य पर भी गैंगस्टर लगाया गया है। और पढ़ें
06:12 AM, 23-Aug-2026

सहायक शिक्षक बर्खास्त: 10 साल बाद फर्जी नियुक्ति का मामला खुला, वेतन आदेश निरस्त; प्रधानाचार्य ने किया इन्कार

संस्कृत विद्यालय में फर्जी नियुक्ति का मामला करीब 10 साल बाद सामने आया। जांच में 2016-17 से 2026 तक उपस्थिति पंजिका में सहायक शिक्षक का नाम नहीं मिला। नियुक्ति संबंधी पत्रावली भी विद्यालय में उपलब्ध नहीं मिली। प्रधानाचार्य ने नियुक्ति से इन्कार किया। मामले में वेतन भुगतान का आदेश निरस्त करते हुए सहायक शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई। और पढ़ें
विज्ञापन
06:04 AM, 23-Aug-2026

सांसद मनोज तिवारी के बड़े भाई का निधन: आज काशी में अंतिम संस्कार, कहा- ईश्वर के समान थे भैया; जताया दुख

सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी के बड़े भाई का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज काशी में किया जाएगा। निधन की सूचना से परिवार और करीबियों में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिजनों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। और पढ़ें
06:01 AM, 23-Aug-2026

आगरा माैसम: बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस, अब आसमान से बरपेगा कहर; आईएमडी ने दिया बड़ा अपडेट

आगरा में पिछले कई दिनों से जारी बारिश का सिलसिला अब थमता नजर आ रहा है। शनिवार को दिन में हुई बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत देने के बजाय उमस और बढ़ा दी। इससे लोग दिनभर पसीने से तर-बतर रहे। और पढ़ें
06:00 AM, 23-Aug-2026

UPSSSC Lower PCS Exam: यूपी लोअर पीसीएस परीक्षा आज, 9 बजे तक केंद्र पहुंच जाएं, भूलकर भी न ले जाएं ये सामान

UPSSSC Lower PCS Exam 2026: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन आज, 23 अगस्त को एक ही पाली में होगा। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा केंद्र पर कई सामान ले जाने पर रोक है।
  और पढ़ें
05:56 AM, 23-Aug-2026

एक गोली ने उजाड़ दिए सपने: 22 साल की कानूनी लड़ाई के बाद परिवार को मिला न्याय, हत्या केस में चार सगे भाई दोषी

छेका होने के बाद तीन महीने में शादी होनी थी, लेकिन एक गोली ने युवती के परिवार के सपने उजाड़ दिए। हत्या के मामले में करीब 22 वर्षों तक चली कानूनी लड़ाई के बाद परिवार को न्याय मिला। इस दौरान सुनवाई के लिए 1500 से अधिक तारीखें पड़ीं और परिजनों को 10-12 बार हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:55 AM, 23-Aug-2026

वीडीए का फ्लैट हड़पा: मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर रची साजिश, बहन-भांजे समेत पांच पर FIR; जांच शुरू

मृत व्यक्ति को अभिलेखों में जिंदा दिखाकर वीडीए का फ्लैट हड़पने के आरोप में जैतपुरा थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों में मृतक की बहन और भांजा भी शामिल हैं। शिकायत के अनुसार कूटरचित दस्तावेजों के जरिए फ्लैट पर कब्जा किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें
05:54 AM, 23-Aug-2026

ओडिशा परब: डिप्टी सीएम बोले- यूपी व ओडिशा की साझा विरासत खोलेगी रोजगार और निवेश की राह, बढ़ेगा पर्यटन

उत्तर प्रदेश और ओडिशा की साझा सांस्कृतिक विरासत रोजगार और निवेश के नए अवसर खोलेगी। काशी-पुरी और अयोध्या-कोणार्क को पर्यटन की दृष्टि से जोड़ने पर जोर दिया गया। ‘ओडिशा परब’ के माध्यम से दोनों राज्यों की कला और संस्कृति को आजीविका से जोड़ने की पहल होगी। यूपी में ओडिशा की परियोजनाओं के लिए निवेश और भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी रखा गया।

और पढ़ें
05:43 AM, 23-Aug-2026

Prayagraj : मौजूदगी व नामजदगी के आधार पर किसी को दूसरे के कृत्य के लिए जिम्मेदार ठहराना गलत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 38 साल पहले हत्या में उम्रकैद की सजा पाए आठ में से जीवित बचे दो आरोपियों को बेगुनाह मानते हुए बरी कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि महज घटनास्थल पर मौजूदगी व नामजदगी के आधार पर किसी को दूसरे व्यक्ति के कृत्य के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। और पढ़ें
05:42 AM, 23-Aug-2026

बस्ती में घुसा बाढ़ का पानी: 58 बीघा परवल की फसल बर्बाद, सात सेंटीमीटर घटा जलस्तर; चार दिनों से नहीं मिल पेयजल

घाघरा नदी का जलस्तर सात सेंटीमीटर घटने के बावजूद देवारा क्षेत्र में बाढ़ की दुश्वारियां बरकरार हैं। नदी के पानी से 58 बीघा क्षेत्र में परवल की फसल बर्बाद हो गई। खेतों में पानी भरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जलस्तर में कमी से ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन कई इलाकों में अभी पानी भरा है।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed