फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AI and Machine Learning classes to be held for girls.

Lucknow News: बेटियों के लिए एआई और मशीन लर्निंग की चलेगी पाठशाला

Sat, 10 Oct 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
AI and Machine Learning classes to be held for girls.
लखनऊ। फैजाबाद रोड स्थित राजकीय गर्ल्स पॉलीटेक्निक में बेटियों की पढ़ाई अब सिर्फ किताबों और पारंपरिक प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहेगी। अब यहां की छात्राएं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग जैसी नई तकनीकों से रूबरू होंगी। इसके लिए नया भवन बनकर तैयार हो गया है। अब ये भवन नवंबर अंतिम सप्ताह या फिर दिसंबर माह तक पॉलीटेक्निक संस्थान को सौंप दिया जाएगा। इस भवन में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसकी मॉडर्न लाइब्रेरी में एक साथ 350 विद्यार्थी बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। इसमें 100 कंप्यूटर लेटेस्ट तकनीक के लगाए जाएंगे।
विज्ञापन




100 विद्यार्थी एक साथ सीखेंगे एआई
सेंटर की खासियत ये है कि यहां एआई और मशीन लर्निंग लैब होगी। इसमें करीब 100 विद्यार्थी एक साथ प्रशिक्षण ले सकेंगे। विद्यार्थियों को एआई और मशीन लर्निंग की विभिन्न तकनीकों की जानकारी देने के साथ उनके व्यावहारिक इस्तेमाल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन




आर्किटेक्चर से फैशन तक तकनीक का होगा इस्तेमाल

प्रधानाचार्य के मुतबिक यहां एआई का इस्तेमाल केवल कंप्यूटर से जुड़े पाठ्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा। आर्किटेक्चर, इंटीरियर डिजाइन और फैशन टेक्नोलॉजी जैसी शाखाओं में भी एआई आधारित तकनीकों को पढ़ाई और प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा। इससे विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी जरूरतों और उद्योग में हो रहे बदलावों के अनुरूप तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विद्यार्थियों को ये होगा मुख्य फायदा

इसमें विशेष तकनीकी तौर पर छात्रों के लिए रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, 3-डी प्रिंटिंग (एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग), इलेक्ट्रिक व्हीकल तकनीक और एवियोनिक्स जैसे उभरते हुए क्षेत्रों में प्रैक्टिकल की राह आसान होगी। वहीं मेकेनिकल और प्रोडक्शन से जुड़ी आधुनिक लैब्स, जहां छात्र लाइव असेंबली, कैलिब्रेशन और कोडिंग सीख सकेंगे। छात्राओं को खुद का स्टार्टअप शुरू करने और नवाचार करने के लिए भी जानकारी मिलेगी।




कोट.....

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की पहली बार यहां व्यवस्था की जा रही है। इसमें 350 विद्यार्थी एक साथ लाभ पा सकेंगे। इसमें मॉडर्न लाइब्रेरी की स्थापना के साथ साथ आर्किटेक्चर, इंटीरियर डिज़ाइन, फैशन टेक्नोलॉजी के बारे में एआई का उपयोग करके छात्राओं को इंडस्ट्री के लिए तैयार किया जाएगा।

संजीव कुमार सिंह- प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article