फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh on alliance he says it is not about seats, but about victory

यूपी सियासत: अखिलेश ने लगाया नारा 'जय संविधान-जय हिंदुस्तान', गठबंधन पर बोले- बात सीट की नहीं, जीत की है

Sun, 04 Oct 2026 10:44 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 04 Oct 2026 10:44 AM IST
सार
Register For Event

अखिलेश यादव ने गठबंधन को लेकर अपनी बात स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि बात सीट की नहीं, जीत की है। अंत में 'जय संविधान-जय हिंदुस्तान' नारा भी लगाया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Akhilesh on alliance he says it is not about seats, but about victory
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा संदेश दिया है। कहा कि गठबंधन में कितनी सीटें मिलती हैं या कौन सी सीट किस दल के पास जाती है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि गठबंधन की जीत सुनिश्चित हो।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके कहा कि मकसद जब साफ हो तो हाथ-में-हाथ होता है, निगाह मंजिल पर हो तो सफर आसान होता है। गठबंधन के सभी दलों को मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि जीत गठबंधन की हो।

विज्ञापन

बात सीट की नहीं जीत की है

उन्होंने दोहराया, 'बात सीट की नहीं जीत की है।' कहा कि यह जीत गठबंधन के दलों से बढ़कर उन सभी की संयुक्त कोशिश की जीत होगी, जो लगातार संघर्षरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र, संविधान व आरक्षण पर भाजपाई आंच न आए

अखिलेश ने अपने संदेश में सांप्रदायिकता, लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण का भी जिक्र किया। कहा कि कोशिश यह सुनिश्चित करने की है कि सांप्रदायिकता फिर कभी सिर न उठा सके और लोकतंत्र, संविधान व आरक्षण पर भाजपाई आंच न आए।

जय संविधान-जय हिंदुस्तान!

उन्होंने देश में सौहार्द कायम करने और तरक्की-खुशहाली को आगे बढ़ाने की बात भी कही। पोस्ट के अंत में अखिलेश यादव ने लिखा, 'जय संविधान-जय हिंदुस्तान!'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed