फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Build 2026 Lucknow: Mayank Agarwal said, "I had an attachment to Gorakhpur, which is why I wanted to transform

Build 2026 Lucknow: मयंक अग्रवाल बोले- गोरखपुर से लगाव था, इसलिए शहर को बदलने की इच्छा हुई

Fri, 09 Oct 2026 02:19 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 09 Oct 2026 02:19 PM IST
सार
Register For Event

लखनऊ में बिल्ड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव में गैलेंट के सीईओ मयंक अग्रवाल ने कहा कि गोरखपुर से लगाव के कारण वह शहर में बदलाव लाना चाहते थे। उन्होंने प्रदेश में बेहतर बुनियादी ढांचे की सराहना करते हुए कहा कि इससे गोरखपुर में रहकर मिर्जापुर और सोनभद्र में परियोजनाएं शुरू करना संभव हुआ है।

विज्ञापन
Build 2026 Lucknow: Mayank Agarwal said, "I had an attachment to Gorakhpur, which is why I wanted to transform
Build 2026 Lucknow - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला बिल्ड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव Build 2026 में उत्तर प्रदेश के विकास और औद्योगिक संभावनाओं पर चर्चा जारी है। स्वास्थ्य, एक्सप्रेसवे, ऊर्जा, औद्योगिक निवेश, रियल एस्टेट, एमएसएमई और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ अपने विचार रख रहे हैं। इसी क्रम में गैलेंट के सीईओ मयंक अग्रवाल ने गोरखपुर से अपने जुड़ाव और प्रदेश में बेहतर होते इंफ्रास्ट्रक्चर के महत्व को साझा किया।

विज्ञापन


मयंक अग्रवाल ने कहा कि उनका परिवार गोरखपुर का रहने वाला है और इसी वजह से उनका शहर से भावनात्मक लगाव रहा है। उनके मन में गोरखपुर को बदलने और वहां विकास की नई संभावनाएं तैयार करने की इच्छा थी। उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ उन्होंने यह प्रोडक्ट लगाया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से दूसरे जिलों तक पहुंच

मयंक अग्रवाल ने कहा कि आज गोरखपुर में रहकर मिर्जापुर और सोनभद्र जैसे जिलों में भी प्रोजेक्ट हासिल कर पाना संभव हो रहा है। इसका श्रेय उन्होंने प्रदेश में विकसित किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर को दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर बुनियादी ढांचे के कारण कारोबार का दायरा बढ़ाने और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच बनाने में मदद मिली है।

उनके मुताबिक, सरकार अब तेजी से काम कर रही है और प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से औद्योगिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के अवसर मिल रहे हैं। कॉन्क्लेव में चर्चा का केंद्र उत्तर प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, निवेश की संभावनाओं और विभिन्न जिलों में औद्योगिक विकास को गति देने जैसे मुद्दे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed