फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cancer-causing chemicals found in pan masala stock worth 15 crore seized licenses of several entities revoked

पान मसाला में मिले कैंसर वाले रसायन: 55 इकाइयों में छापा, 15 करोड़ का माल जब्त; कई के लाइसेंस पर गिरी गाज

Sun, 23 Aug 2026 04:34 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 23 Aug 2026 04:34 PM IST
सार
Register For Event

लखनऊ-कानपुर में 55 पान मसाला इकाइयों की जांच में 92 नमूने लिए गए। कई पान मसाला में कैंसर वाले रसायन मिले हैं। 15.70 करोड़ का माल जब्त किया गया है। कई के लाइसेंस पर गाज गिरी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Cancer-causing chemicals found in pan masala stock worth 15 crore seized licenses of several entities revoked
पान मसाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पान मसाला कंपनियां कैंसर को बढ़ावा देने वाले रसायन की मिलावट कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से लखनऊ और कानपुर में हुई जांच में यह खुलासा हुआ है। जांच के दौरान 15.70 करोड़ का संदिग्ध पान मसाला व सामग्री जब्त की गई है।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की अपर आयुक्त रेखा एस चौहान के नेतृत्व में कानपुर नगर और लखनऊ में पान मसाला निर्माण इकाइयों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पान मसाला में औद्योगिक चूना, मैग्नीशियम कार्बोनेट, गैम्बियर, लिक्विड पैराफिन और प्रतिबंधित रंग से रंगी सुपारी की मिलावट की जा रही है। इससे कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन


52 खाद्य सचल दलों ने 55 पान मसाला निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया। इनमें 19 इकाइयां क्रियाशील मिलीं, जबकि 36 इकाइयां विभिन्न कारणों से बंद पाई गईं। बंद इकाइयों में जहां अन्य कारोबार संचालित किया जा रहा था, वहां कारण बताओ नोटिस जारी कर लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15.70 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक के 339.69 क्विंटल संदिग्ध खाद्य पदार्थ एवं अपमिश्रक जब्त किए हैं। 92 नमूने जांच के लिए लिए गए, जबकि खराब और शीघ्र क्षरणीय 36.15 क्विंटल सामग्री, जिसकी कीमत 10.18 लाख रुपये है, मौके पर नष्ट कराई गई।

कानपुर नगर में ग्रीनवर्थ इंटरप्राइजेज (एसएनके ब्रांड) का लाइसेंस निलंबित कर खाद्य कारोबार बंद करा दिया गया। राधा रानी फ्रेगरेंस में एक ही परिसर में पान मसाला और तंबाकू का निर्माण पाए जाने पर परिसर को सील कर दिया गया। 


लखनऊ में राज किशोर सन्स (आरके ब्रांड) का लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई। सत्य नारायण केशो राम प्राइवेट लिमिटेड (कलश ब्रांड) में भी लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed