{"_id":"6abf4056405a4b7e330d4087","slug":"cm-yogi-adityanath-paid-tribute-to-bapu-and-listened-to-bhajans-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी ने बापू को दी श्रद्धांजलि और भजन सुने, बोले- उनके विचार आज भी हमारा मार्ग दर्शन करते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम योगी ने बापू को दी श्रद्धांजलि और भजन सुने, बोले- उनके विचार आज भी हमारा मार्ग दर्शन करते हैं
Fri, 02 Oct 2026 10:55 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:55 AM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, शास्त्री जी को भी उन्होंने याद किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने गांधी प्रतिमा के पास बैठकर भजन भी सुने।
सीएम योगी ने इस अवसर पर एक्स पर कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर संपूर्ण विश्व को स्वदेशी व अहिंसा के माध्यम से स्वाधीनता का संदेश देने वाले, 'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी जी की पावन जयंती पर कोटिश: नमन। प्रदेश वासियों को 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' की शुभकामनाएं।
श्रद्धेय बापू के आदर्श, सादगी और विचार आज भी हम सभी को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।
वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को भी सीएम योगी ने याद किया और कहा कि 'जय जवान-जय किसान' के उद्घोष से देश के सैनिकों व अन्नदाता किसानों में अदम्य ऊर्जा भरने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री जी की पावन जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
आपका दृढ़ नेतृत्व, ईमानदारी और सादगीपूर्ण जीवन देश वासियों के लिए युगों-युगों तक अनुकरणीय रहेगा।