फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi listened to people grievances during Janata Darshan says every problem will be resolved

जनता दर्शन: सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, बोले- घबराइए नहीं, हर समस्या का समाधान कराएंगे

Thu, 17 Sep 2026 12:23 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 12:23 PM IST
सार
Register For Event

गोरखपुर में बृहस्पतिवार को जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कहा कि घबराइए नहीं हर समस्या का समाधान कराएंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
CM Yogi listened to people grievances during Janata Darshan says every problem will be resolved
जनता दर्शन: सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं - फोटो : @myogioffice X Handle

विस्तार

गोरखपुर में बृहस्पतिवार को जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कहा कि घबराइए नहीं हर समस्या का समाधान कराएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न जिलों से 150 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनता दर्शन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित हुआ।

विज्ञापन

दिव्यांग के इलाज की व्यवस्था, पेंशन भी बहाल होगी

देवरिया से आए एक दिव्यांग ने इलाज के लिए सहायता देने का निवेदन किया। इस पर सीएम ने मौके पर ही अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। दिव्यांग से बातचीत में पता चला कि उसका आयुष्मान कार्ड नहीं है, इस पर सीएम ने जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को दिव्यांग पेंशन बहाल कराने के लिए भी निर्देशित किया। 

विज्ञापन

सीएम ने गोशाला में गोसेवा की

इससे पहले सीएम ने प्रातःकाल गुरु गोरखनाथ और अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ का आशीर्वाद लिया। फिर उन्होंने मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। गोवंश को अपने हाथ से गुड़ खिलाकर उन पर स्नेह बरसाया। गोशाला के कार्यकर्ताओं से गोवंश के स्वास्थ्य एवं टीकाकरण की जानकारी ली। साथ ही देखभाल के जरूरी दिशानिर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed