फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CMS students won 33 medals.

Lucknow News: सीएमएस के छात्रों ने जीते 33 पदक

Sat, 22 Aug 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
CMS students won 33 medals.
सीएमएस के छात्रों ने जीते 33 पदक
लखनऊ। प्रयागराज में हुई सीआईएससीई रीजनल स्विमिंग चैंपियनशिप में सिटी मांटेसरी स्कूल (सीएमएस) गोमतीनगर प्रथम कैंपस के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 33 पदक जीते, जिनमें 19 स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य शामिल हैं। चैंपियनशिप में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। अंडर-14 वर्ग में आरव शुक्ला ने पांच स्वर्ण पदक हासिल कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की। उन्होंने 50, 100 और 200 मीटर फ्री स्टाइल, फ्री स्टाइल रिले और मिडले रिले में ये पदक जीते। अंडर-17 बालिका वर्ग में दक्षिता सिंह ने चार स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 50, 100, 200 मीटर बटरफ्लाई और मिडले रिले स्पर्धाओं में सफलता प्राप्त की। वंशिका श्रीवास्तव ने 800 मीटर और 200 मीटर फ्री स्टाइल में दो स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 बालक वर्ग में वंश प्रताप सिंह और प्रियांश श्रीवास्तव ने भी दो-दो स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन


अन्य पदक विजेता
अंडर-14 बालक वर्ग में कुशाग्र श्रीवास्तव ने तीन स्वर्ण पदक जीते। अंडर-14 बालिका वर्ग से इनाया अराफात और इनाया कौशिक ने एक-एक स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में काव्या खन्ना ने भी एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सीएमएस की संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed