{"_id":"6ae34b63fde580dc52061489","slug":"contract-worker-died-after-power-line-was-restarted-despite-shutdown-in-lucknow-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: शटडाउन के बावजूद चालू कर दी लाइन, संविदाकर्मी की मौत; खंभे पर चढ़कर कर रहा था मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: शटडाउन के बावजूद चालू कर दी लाइन, संविदाकर्मी की मौत; खंभे पर चढ़कर कर रहा था मरम्मत
Thu, 29 Oct 2026 07:04 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 29 Oct 2026 07:04 PM IST
मोहनलालगंज में शटडाउन लेकर 11 हजार वोल्ट की लाइन की मरम्मत कर रहे संविदाकर्मी राजेश की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
राजेश की फाइल फोटो, बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बा में बृहस्पतिवार शाम बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। शटडाउन लेकर 11 हजार वोल्ट की लाइन पर काम कर रहे संविदाकर्मी राजेश की करंट लगने से मौत हो गई। वह खंभे पर चढ़कर मरम्मत कर रहा था, तभी कथित तौर पर पावर हाउस से बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। करंट लगने के बाद वह नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन
राजेश भावाखेड़ा का निवासी था। घटना के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि राजेश ने मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन लिया था। इसके बावजूद लाइन में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई, जिससे उसे करंट लग गया और उसकी जान चली गई। उन्होंने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन