{"_id":"6ae7ef06ad56a0f14a02d0c5","slug":"cyclone-arnab-s-impact-has-stopped-temperatures-will-rise-during-day-and-cold-will-increase-at-night-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्नब चक्रवात का असर थमा: अब दिन में चढ़ेगा पारा और रात में बढ़ेगी ठंड, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्नब चक्रवात का असर थमा: अब दिन में चढ़ेगा पारा और रात में बढ़ेगी ठंड, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम!
Mon, 02 Nov 2026 07:31 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:31 AM IST
चक्रवात अर्नब का असर खत्म होने के बाद यूपी में बारिश थमी है, जिससे आने वाले तीन दिनों में दिन का पारा 5°C तक चढ़ेगा और रात में 2-4°C की गिरावट से ठंड बढ़ेगी। इस तूफान के चलते दो दिनों की बारिश ने राज्य में बारिश की कमी (-45%) को बदलकर 14% सरप्लस कर दिया है, जबकि कई जिलों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन
यूपी में अब बदलने जा रहा है मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में चक्रवात अर्नब का असर अब लगभग खत्म हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से सोनभद्र और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। वहीं रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
इससे पहले रविवार को विंध्य क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों से मौसम साफ हो गया। इसके साथ ही अब दिन में धूप तेज होने और तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू होगा। हालांकि रातें पहले के मुकाबले ठंडी होंगी। सुबह के समय कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा भी छा सकता है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बारिश का दौर थमने के बाद दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा, जबकि रात में ठंडक बढ़ेगी। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। रविवार सुबह लखनऊ, सहारनपुर, शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर समेत दस शहरों में हल्के से मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ज्यादातर जिलों में धूप निकल आई।