{"_id":"6aec6ef1ae5a5a55140ab377","slug":"exhibition-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1997788-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिव्यांगों के हुनर को मिला मंच, हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिव्यांगों के हुनर को मिला मंच, हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगी
विज्ञापन
प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्राचार्य देवेंद्र कुमार सिंह, साथ में डॉ. रीना श्रीवास्तव।
विज्ञापन
लखनऊ। दीपावली पर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल पीजी कॉलेज में गुरुवार को प्रदर्शनी लगाई गई। महाविद्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में दिव्यांगजनों की ओर से तैयार हस्तनिर्मित और सजावटी वस्तुओं को बिक्री के लिए रखा गया। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ खरीदारी कर उनका हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम का आयोजन रेनबो सोसाइटी फॉर डिफरेंटली एबल्ड स्टूडेंट्स ने महाविद्यालय की रोवर-रेंजर इकाई और शिक्षाशास्त्र विभाग के सहयोग से किया। प्रदर्शनी के संचालन, आगंतुकों के मार्गदर्शन और वस्तुओं की बिक्री में रोवर-रेंजर्स ने सक्रिय भूमिका निभाई।
आयोजकों ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य दिव्यांगजनों के हुनर को पहचान दिलाने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और समाज में उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। इस पहल के जरिये दीपावली पर सेवा, सहयोग और सामाजिक समावेशन का संदेश भी दिया गया।