Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   exhibition

Lucknow News: दिव्यांगों के हुनर को मिला मंच, हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगी

Thu, 05 Nov 2026 05:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
exhibition
प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्राचार्य देवेंद्र कुमार सिंह, साथ में डॉ. रीना श्रीवास्तव।

विज्ञापन
लखनऊ। दीपावली पर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल पीजी कॉलेज में गुरुवार को प्रदर्शनी लगाई गई। महाविद्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में दिव्यांगजनों की ओर से तैयार हस्तनिर्मित और सजावटी वस्तुओं को बिक्री के लिए रखा गया। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ खरीदारी कर उनका हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम का आयोजन रेनबो सोसाइटी फॉर डिफरेंटली एबल्ड स्टूडेंट्स ने महाविद्यालय की रोवर-रेंजर इकाई और शिक्षाशास्त्र विभाग के सहयोग से किया। प्रदर्शनी के संचालन, आगंतुकों के मार्गदर्शन और वस्तुओं की बिक्री में रोवर-रेंजर्स ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन

आयोजकों ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य दिव्यांगजनों के हुनर को पहचान दिलाने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और समाज में उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। इस पहल के जरिये दीपावली पर सेवा, सहयोग और सामाजिक समावेशन का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed