{"_id":"6ac1f4a6c9374604a70e0bda","slug":"expanding-congress-party-support-base-will-be-first-test-for-up-congress-president-mona-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी सियासत: मोना के सामने गठबंधन में तालमेल से लेकर संगठन मजबूत करने की चुनौती, जनाधार बढ़ाना पहली परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सियासत: मोना के सामने गठबंधन में तालमेल से लेकर संगठन मजबूत करने की चुनौती, जनाधार बढ़ाना पहली परीक्षा
Sun, 04 Oct 2026 12:15 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:15 PM IST
यूपी में आराधना मिश्रा मोना के सामने गठबंधन में तालमेल से लेकर संगठन मजबूत करने की चुनौती है। 2027 के चुनाव में सपा से सीटों का सामंजस्य और कांग्रेस का जनाधार बढ़ाना पहली परीक्षा होगी। आगे पढ़ें विस्तार से...
विज्ञापन
आराधना मिश्रा मोना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने वाली आराधना मिश्रा मोना के सामने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कई चुनौतियां हैं। लंबे समय से सत्ता से दूर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सपा के साथ गठबंधन में सम्मानजनक सीटें हासिल करने की परीक्षा उनके सामने होगी।
विज्ञापन
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के गठबंधन को लेकर सख्त रुख और उससे पैदा हुई असहजता भी उनके हटने की वजह बनी। ऐसे में मोना के लिए सपा के साथ तालमेल बनाना और गठबंधन में कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को जगह दिलाना अहम होगा। संगठन जितना मजबूत होगा, सीटों के बंटवारे में कांग्रेस की दावेदारी उतनी ही प्रभावी हो सकेगी।
विज्ञापन
अजय राय ने निष्क्रिय हो चुके कैडर को फिर सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का प्रयास किया था। अब मोना को इस प्रयास को आगे बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करना होगा। गठबंधन में प्रत्याशी चाहे किसी दल का हो, कांग्रेस को अपने मतदाताओं को उसके पक्ष में लामबंद करना होगा।
संगठन को अधिक सशक्त बनाना है : मोना
नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा, पार्टी नेतृत्व का विश्वास मेरे लिए केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि उस विचार और विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प भी है जिससे मेरे परिवार की चार पीढ़ियों का अटूट और गौरवपूर्ण रिश्ता रहा है। पार्टी की विचारधारा, संविधान के मूल्यों और सामाजिक न्याय के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और सामूहिकता के साथ निर्वहन मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। रामपुर खास परिवार के लोगों के अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के लिए भी हृदय से कृतज्ञ हूं।
विज्ञापन