फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Experts express concern over the current education framework

Lucknow News: शिक्षा के मौजूदा ढांचे पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता

Mon, 21 Sep 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 21 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Experts express concern over the current education framework
निशातगंज स्थित कैफी आजमी अकादमी में जन विचार मंच की ओर से आयोजित गोष्ठी में बोलतीं प्रो अनीता र
लखनऊ। जन विचार मंच की ओर से रविवार को कैफी आजमी अकादमी सभागार में हमारी शिक्षा, हम सभी का भविष्य विषय पर संगोष्ठी हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय की शिक्षाविद प्रो. अनीता रामपाल ने नीट, पेपर लीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और बढ़ते कोचिंग उद्योग पर चिंता जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों में पढ़ने, लिखने और सोचने की क्षमता विकसित करने पर जोर देना चाहिए। लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. रूपरेखा वर्मा ने विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस व्यवस्था पर सवाल उठाए। मानवशास्त्री प्रो. नदीम हसनैन ने कहा कि शिक्षा मानवता को स्वतंत्र और सशक्त बनाने वाली होनी चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत फैज की नज्म हम देखेंगे की प्रस्तुति से हुई। संगोष्ठी के दौरान प्रो. अनीता रामपाल ने श्रोताओं के सवालों के जवाब भी दिए। इस मौके पर अंशू केडिया, मधु गर्ग, नाइश हसन, भोपाल की संध्या शैली और नीना आदि मौजूद रहे।

निशातगंज स्थित कैफी आजमी अकादमी में जन विचार मंच की ओर से आयोजित गोष्ठी में बोलतीं प्रो अनीता र

निशातगंज स्थित कैफी आजमी अकादमी में जन विचार मंच की ओर से आयोजित गोष्ठी में बोलतीं प्रो अनीता र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed