फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Father and two sons stabbed; condition critical.

Lucknow News: पिता व दो पुत्रों को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

Wed, 07 Oct 2026 02:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Father and two sons stabbed; condition critical.
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास मंगलवार दोपहर दो लोगों ने पिता व दो पुत्रों को चाकू से गोद दिया। पुलिस ने तीनों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की पत्नी किरन ने आरोपियों के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गोमतीनगर के विशालखंड निवासी किरन ने बताया कि मंगलवार दोपहर पति अवधेश कुमार, बेटे प्रिंस व अर्जुन परिचित ई रिक्शा चालक शाहबान के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर एक के पास खड़े थे। इस बीच ई रिक्शा मालिक रामतेज साथी आशु कनौजिया के साथ वहां पहुंचा और शाहबान से बकाया रुपये मांगने लगे। शाहबान ने जब किस्तों में रुपये देने की बात कही तो आशु गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया, मगर रामतेज ने मामला शांत करा दिया और दोनों वहां से निकल गए।
विज्ञापन


छाती और कंधों पर किए वार
किरन ने बताया कि इसके कुछ देर बाद आशु अपने दोस्त रोहित के साथ पहुंचा और शाहबान को पीटने लगा। आरोप है कि पति अवधेश ने बीच-बचाव किया तो आशु ने उन्हें पकड़ लिया और रोहित ने तेज धारदार चाकू से पति की छाती पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बेटों ने पिता को बचाने का प्रयास किया तो आशु ने उनके कंधों पर भी चाकू से हमला कर दिया। इससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अवधेश के मोबाइल से उन्हें घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी गोमतीनगर विस्तार गौरव वाजपेयी ने बताया कि किरन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed