{"_id":"6a9acdbcf8d33fb14f060611","slug":"four-delhi-bound-flights-make-emergency-landing-in-lucknow-due-to-bad-weather-know-full-update-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम बना आफत: दिल्ली जाने वाली चार उड़ानों की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, जानें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम बना आफत: दिल्ली जाने वाली चार उड़ानों की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, जानें पूरा अपडेट
Fri, 04 Sep 2026 07:25 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 04 Sep 2026 07:25 PM IST
खराब मौसम के कारण दिल्ली जाने वाली चार उड़ानों की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि मौसम ठीक होने पर एक एक करके रवाना कर दिया गया। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
एयर इंडिया (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
खराब मौसम के चलते शुक्रवार को दिल्ली जाने वाली चार उड़ानों को राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। इनमें बेंगलुरु, लुधियाना, इंदौर और हैदराबाद से दिल्ली जा रही उड़ानें शामिल रहीं। मौसम सामान्य होने के बाद सभी उड़ानों को करीब आधे से एक घंटे के भीतर दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
बेंगलुरु से दिल्ली जा रही अकासा एयर की उड़ान क्यूपी 1821 शाम 4:37 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी। इसके बाद लुधियाना से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान एआई 484 शाम 4:50 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
विज्ञापन
इंदौर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान एआई 2516 शाम 4:58 बजे लखनऊ पहुंची। वहीं, हैदराबाद से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान एआई 2541 शाम 5:06 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण इन उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया था। मौसम में सुधार होने के बाद संबंधित उड़ानों को एक-एक कर दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।