फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Intermittent rain continues in UP possibility of drizzle today as well check latest updates

यूपी का मौसम: रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी, आज भी बूंदाबांदी की संभावना; जानें ताजा अपडेट

Tue, 08 Sep 2026 10:06 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 10:06 AM IST
सार
Register For Event

यूपी में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी बूंदाबांदी की संभावना जताई है। आगे पढ़ें और जानें ताजा अपडेट...

विज्ञापन
Intermittent rain continues in UP possibility of drizzle today as well check latest updates
बूंदाबांदी के आसार। (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। हालांकि, मंगलवार को सुबह से ही आसमान साफ दिखा। कई दिनों बाद ऐसा हुआ जब सुबह से हल्की धूप देखने को मिली। लेकिन, मौसम विभाग ने बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार तड़के अच्छी बारिश देखने को मिली। इसके बाद दोपहर में तेज धूप खिली और उमस भरी गर्मी महसूस की गई। शाम तक फिर से बादलों की सक्रियता बढ़ी। तेज हवाओं से मौसम में नरमी आई। देर शाम एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। देर रात तक बूंदाबांदी का दौर चला। बीते 24 घंटे में लखनऊ में 35.6 मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन

उमस और गर्मी में इजाफा होगा

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी बूंदाबांदी की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन के बाद उमस और गर्मी में इजाफा होगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ 31.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed