फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA is now going to allow person to buy two plots instead of one

एलडीए के नियमों में बड़ा बदलाव!: अब एक व्यक्ति खरीद सकेगा दो भूखंड, नैमिष और वरुण विहार योजना के लिए मची होड़

Wed, 28 Oct 2026 08:55 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 28 Oct 2026 08:55 AM IST
सार
Register For Event

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अब एक व्यक्ति को एक की जगह दो भूखंड खरीदने की अनुमति देने जा रहा है। इसका प्रस्ताव 2 नवंबर की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। वहीं नैमिष और वरुण विहार योजनाओं की लॉटरी 4-5 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
LDA is now going to allow person to buy two plots instead of one
एलडीए।

विस्तार

अब कोई भी व्यक्ति लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के दो भूखंड खरीद सकेगा। अभी तक एक व्यक्ति को केवल एक भूखंड आवंटित करने का नियम था। एलडीए इस नियम में बदलाव करने जा रहा है। इसका प्रस्ताव दो नवंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में मंजूरी के लिए लाया जाएगा। नए नियम में ढील से उन खरीदारों को फायदा होगा जो एलडीए से दो भूखंड खरीदना चाहते हैं।

विज्ञापन


वर्तमान में एक व्यक्ति, एक भूखंड के नियम के चलते लोग एलडीए की बजाय प्राधिकरण के आवंटी से रिसेल में दूसरा भूखंड खरीद लेते हैं। यदि बोर्ड की मंजूरी के बाद नियम बदला तो दो भूखंड खरीदने के इच्छुक लोगों को आवंटियों से रिसेल में खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एलडीए की इस समय दो आवासीय योजनाओं नैमिष और वरुण विहार में पंजीकरण हुआ है। आईटी सिटी और वेलनेस सिटी में भी पंजीकरण शुरू होना है। बोर्ड की मंजूरी के बाद लोग किसी एक योजना या अलग-अलग योजना में दो भूखंड खरीद सकेंगे।

विज्ञापन

दो भूखंड रखने पर हुई थी परेशानी

पहले दो भूखंड रखने पर लोगों को एक भूखंड सरेंडर करना पड़ा था। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में एलडीए में एक नेता ने अपना भूखंड सरेंडर किया था। साल 2001 में उन्हें और उनकी पत्नी को लॉटरी से भूखंड आवंटित हुए थे। एक विरोधी की शिकायत के बाद नेताजी उपभोक्ता फोरम तक गए पर उन्हें राहत नहीं मिली। इसी तरह आवास विकास परिषद की अवध विहार योजना में भी एक नेता ने भूखंड सरेंडर किया था। अब प्रस्ताव पास होने के बाद सीधे दो भूखंड लेने वालों को कानूनी रूप से कोई परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि एलडीए में अब तक नियम है कि कोई व्यक्ति एक भूखंड और स्ववित्त पोषित योजना का एक फ्लैट ले सकता था। इसी तरह वह प्रदेश में विकास प्राधिकरण और आवास विकास के दो भूखंड ले सकता था। एलडीए ने लोगों को राहत देने के लिए अब दो भूखंड देने का प्रस्ताव बनाया है।   

दुकानों की कीमत नहीं बढ़ेगी

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि गोमती नगर सहित कई योजनाओं में प्राधिकरण की कुछ दुकानें हैं। इन दुकानों की मांग कम है या वे नीलामी में बिक नहीं रही हैं। ऐसी दुकानों की कीमत फिलहाल नहीं बढ़ाई जाएगी। पहले नीलामी में आरक्षित दर से अधिक बोली लगने के बाद भी खरीदार नहीं आते थे। इसके चलते अगली बोली में आरक्षित कीमत बढ़ानी पड़ती थी। आरक्षित दर इस वित्तीय वर्ष में स्थिर रहेगी।

नैमिष और वरुण विहार योजना की लॉटरी चार या पांच नवंबर को

एलडीए की सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर और आगरा एक्सप्रेसवे स्थित वरुण विहार योजना में भूखंडों का पंजीकरण मंगलवार को बंद हो गया। दोनों योजनाओं के करीब 4500 भूखंडों के लिए 32 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। अब इनके बीच आवंटन के लिए चार या पांच नवंबर को लॉटरी डाली जाएगी। 



एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि योजना का पंजीकरण 24 सितंबर को एक महीने के लिए खोला गया था। उसके बाद तीन दिन का समय और बढ़ाया गया। अब लॉटरी की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पहले चरण की लॉटरी के बाद दोनों याेजनाओं में एक-एक हजार भूखंडों के लिए पंजीकरण और खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed