{"_id":"6aa2b6bac9d61fdd0e0beeec","slug":"lucknow-attempt-to-molest-nurse-colleague-struck-on-the-head-with-a-rod-after-protesting-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : नर्स से छेड़छाड़ का प्रयास, विरोध पर साथी के सिर पर रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : नर्स से छेड़छाड़ का प्रयास, विरोध पर साथी के सिर पर रॉड से हमला
Thu, 10 Sep 2026 07:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 10 Sep 2026 07:25 PM IST
विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने लोहे की रॉड से पीड़िता के सहयोगी के सिर पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके और दूसरे साथी के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गुडंबा इलाके में ड्यूटी से घर पहुंची नर्स के साथ बुधवार देर शाम किराएदार दो युवकों ने छेड़छाड़ का प्रयास किया। किसी तरह बचकर कमरे में पहुंची पीड़िता ने निजी अस्पताल में अपने सहयोगी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सहयोगी एक अन्य साथी के साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान दोनों आरोपी युवक भी वहां पहुंच गए और पीड़िता व उसके साथियों को जातिसूचक गालियां देने लगे।
विज्ञापन
विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने लोहे की रॉड से पीड़िता के सहयोगी के सिर पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके और दूसरे साथी के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
आरोपियों ने पीड़ितों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक अक्सर रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। घटना के संबंध में उसने गुडंबा थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन