{"_id":"6acb8315d992c721ab063286","slug":"lucknow-dcm-truck-hits-student-cyclists-one-killed-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार बच्चों को रौंदा, एक की मौत, साथी गंभीर हालत में ट्रामा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार बच्चों को रौंदा, एक की मौत, साथी गंभीर हालत में ट्रामा रेफर
Sun, 11 Oct 2026 06:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:07 PM IST
लखनऊ के माल इलाके में यूको बैंक के पास मलिहाबाद की ओर चोकर लादकर जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई व एक गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक छात्र (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के माल कस्बे में रविवार दोपहर लगभग दो बजे यूको बैंक तिराहे के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार दो बच्चों को रौंद दिया। हादसे में कक्षा पांच के छात्र कुंज (12) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी प्रीत (10) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर भेजा है।
विज्ञापन
माल कस्बा निवासी पूनम के मुताबिक उनका बेटा कुंज अपने साथी प्रीत के साथ साइकिल से घर का सामान लेने जा रहा था। यूको बैंक के पास मलिहाबाद की ओर चोकर लादकर जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में कुंज की मौत हो गई। वह कस्बे के शिव शक्ति सेकेंडरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। पिता दीपक फेरी लगाकर बच्चों के कपड़े बेचते हैं।
विज्ञापन
बेटे की मौत से मां, बड़े भाई आदित्य, अंकुश और बहन शगुन का रो-रोकर बुरा हाल है। सीयचसी चिकित्सक डॉक्टर जकी अहमद ने बताया कि कुंज के सिर में गम्भीर चोट आई। वहीं प्रीत को बाएं हाथ और बाएं पैर में गम्भीर चोट आने की वजह से पिता आशीष और घरवालों के साथ ट्रामा सेंटर रेफर भेजा गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीसीएम कब्जे में लेकर चालक की तलाश और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।