'लखनऊ हमारी कर्मभूमि': यूपी में भावुक हुए मुख्य निर्वाचन ज्ञानेश कुमार, बोले- यहीं से सीखा चुनौतियों से लड़ना
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार लखनऊ दौरे पर अपने पुराने शिक्षण संस्थान पहुंचे। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और बूथ स्तर के अधिकारियों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने लखनऊ को अपनी कर्मभूमि बताते हुए कहा कि यहीं से उन्हें अनुशासन और चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंचे। राजधानी आगमन के साथ ही वह अपने पुराने शिक्षण संस्थान कॉल्विन तालुकदार्स कॉलेज पहुंचे और छात्रों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता समझाते हुए बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) की सराहना की और उन्हें लोकतंत्र की असली नींव करार दिया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त काफी भावुक नजर आए
कॉल्विन तालुकदार्स कॉलेज परिसर में प्रवेश करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, "लखनऊ से मेरा बहुत गहरा और पुराना नाता है। यहीं से शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद मैं उच्च शिक्षा के लिए आगे गया था। लंबे समय बाद अपनी कर्मभूमि लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को संदेश देने आया हूं।
इस विद्यालय में बीता समय मेरे जीवन का सबसे निर्णायक मोड़ था, जहां मुझे ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन और विपरीत परिस्थितियों में चुनौतियों से लड़ने का हौसला मिला।
जेन-जी' के सवाल पर साधी चुप्पी
कॉल्विन के विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने दौर की यादें साझा कीं और चुनावी साक्षरता का संदेश दिया। हालांकि, संवाद के दौरान जब मीडिया व छात्रों की ओर से 'जेन-जी' से जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने उस पर कोई टिप्पणी नहीं की और मौन साधते हुए आगे बढ़ गए। कॉल्विन तालुकदार्स कॉलेज के कार्यक्रम के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के लिए रवाना होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.