{"_id":"6abbfac62b72da29840881d7","slug":"lucknow-murder-fir-registered-against-three-people-including-the-second-wife-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: कारोबारी की मौत के मामले में दूसरी पत्नी समेत तीन पर हत्या की प्राथमिकी, मां ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: कारोबारी की मौत के मामले में दूसरी पत्नी समेत तीन पर हत्या की प्राथमिकी, मां ने लगाए गंभीर आरोप
Tue, 29 Sep 2026 11:22 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:22 PM IST
राजू की अमीनाबाद में जेब्रा क्लासिक नाम से उनकी चार दुकानें थीं, जिनकी कीमत तीन करोड़ रुपये थी। उसकी मां सुशीला ने बताया कि 25 जुलाई 2025 को रिश्तेदार गौरव ने कॉल कर बताया कि राजू ने घर में खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सुशांत गोल्फ सिटी के सरसवां निवासी राजू श्रीवास्तव की मौत के मामले में पुलिस ने दूसरी पत्नी समेत तीन के खिलाफ मंगलवार को हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों पर कारोबारी की मां ने बेटे की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है।
विज्ञापन
कारोबारी की मां कानपुर नगर के रेलबाजार स्थित मीरपुर कैंट निवासी सुशीला के मुताबिक छोटा बेटा राजू सरसवां में दूसरी पत्नी दामिनी और बेटी के साथ रहता था। राजू की अमीनाबाद में जेब्रा क्लासिक नाम से उनकी चार दुकानें थीं, जिनकी कीमत तीन करोड़ रुपये थी। सुशीला ने बताया कि 25 जुलाई 2025 को रिश्तेदार गौरव ने कॉल कर बताया कि राजू ने घर में खुदकुशी कर ली है। वह बड़े बेटे संजय के साथ घर पहुंची तो उन्हें राजू का शव जमीन पर रखा मिला।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि इसके कुछ दिन बाद उन्हें राजू की फंदे से लटकते होने की फोटो मिली। फोटो में उसके पैर घुटनों तक जमीन से लगे दिख रहे थे। उनका आरोप है कि दामिनी ने राजू की मौत की सूचना उन्हें नहीं दी। वह शांत होकर घर में ही बैठी रही।
विज्ञापन
आरोप है कि 23 जुलाई 2025 को राजू ने बड़े भाई संजय को बताया था कि दामिनी, उसका साला और सास तीन करोड़ की दुकान अपने नाम कराने के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं। राजू ने यह भी बताया था कि दामिनी और साले अमित ने उनके 14 लाख रुपये अपने पास रख लिए हैं। इसके अलावा आरोपियों ने और 44 लाख भी बेटे के हड़प लिए।
सुशीला का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने बेटे की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन कर रहे हैं।