फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Property dealer murdered by having his head and face smashed; body found in a sack.

लखनऊ: प्रॉपर्टी डीलर की सिर व चेहरा कूंचकर हत्या, बोरे में मिला शव, खून लगा ईंट का टुकड़ा भी मिला

Tue, 13 Oct 2026 11:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 13 Oct 2026 11:03 PM IST
सार
Register For Event

परिजनों ने बताया कि अरविंद सोमवार शाम करीब छह बजे पान खाने की बात कहकर बाइक लेकर घर से निकले थे। देर रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। उनकी बाइक, मोबाइल और जेब में रखे रुपये भी गायब हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Property dealer murdered by having his head and face smashed; body found in a sack.
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखनऊ के इंदिरानगर के रसूलपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर अरविंद रावत (40) की सिर और चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव जूट के बोरे में भरकर बख्शी का तालाब (बीकेटी) के अचरामऊ-मलाक गांव के पास कच्चे रास्ते पर फेंक दिया। सोमवार देर रात लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को सोशल मीडिया पर शव की फोटो वायरल होने के बाद परिजनों ने बीकेटी थाने पहुंचकर पहचान की।

विज्ञापन


डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद ने बताया कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव बोरे से बाहर निकाला गया। अरविंद का सिर और चेहरा किसी भारी वस्तु से कूंचा गया था। शव के पास एक दूसरा जूट का बोरा और खून लगा ईंट का टुकड़ा भी मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि रात में शव की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई। मंगलवार शाम को अरविंद के साले संदीप रावत समेत अन्य परिजन बीकेटी थाने पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम हाउस ले जाकर शिनाख्त कराई। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस प्रॉपर्टी विवाद, लेनदेन और पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साले का आरोप... तीन लोग बुलाकर ले गए थे
अरविंद के साले संदीप ने बताया कि वह सोमवार शाम करीब छह बजे पान खाने की बात कहकर बाइक लेकर घर से निकले थे। देर रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। पान की दुकान पर अरविंद से तीन लोग मिले थे और उन्हें अपने साथ ले गए थे। उनकी बाइक, मोबाइल और जेब में रखे रुपये भी गायब हैं। डीसीपी ने बताया कि अरविंद के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। साथ ही घटनास्थल और पान की दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही हैं। अरविंद के परिवार में पत्नी मंजू, दो बेटे और एक बेटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed