{"_id":"6ace6e9d61836757ad0d6404","slug":"lucknow-youth-attacked-on-the-neck-with-a-blade-for-objecting-to-remarks-made-about-a-deity-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: भगवान पर टिप्पणी का विरोध करने पर युवक की गर्दन पर ब्लेड से हमला, पुलिस चौकी पहुंचकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: भगवान पर टिप्पणी का विरोध करने पर युवक की गर्दन पर ब्लेड से हमला, पुलिस चौकी पहुंचकर बचाई जान
Tue, 13 Oct 2026 11:17 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:17 PM IST
ज्ञानेंद्र के मुताबिक, छह अक्तूबर को घर के बाहर बातचीत के दौरान सुहैल ने भगवान पर अभद्र टिप्पणी की। विरोध पर उसने गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया। ज्ञानेंद्र को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मड़ियांव इलाके में भगवान पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर सुहैल खान ने अपने परिचित ज्ञानेंद्र कुमार की गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया। घायल ज्ञानेंद्र ने नवीन गल्ला मंडी पुलिस चौकी पहुंचकर जान बचाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीतापुर के कमियाबपुर मानपुर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में सब्जी कारोबारी चांद आलम के यहां काम करते हैं। उनके साथ सीतापुर के महमूदनगर चंदन निवासी सुहैल खान भी काम करता है। दोनों मड़ियांव के नया पुरवा में किराये पर रहते हैं। ज्ञानेंद्र के मुताबिक, छह अक्तूबर को घर के बाहर बातचीत के दौरान सुहैल ने भगवान पर अभद्र टिप्पणी की। विरोध पर उसने गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल अवस्था में ज्ञानेंद्र पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने ज्ञानेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन