{"_id":"6ace56c80fe57886970a69b1","slug":"mahanagar-railway-crossing-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1965680-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महानगर में रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर फंसा, जाम में फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महानगर में रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर फंसा, जाम में फंसे वाहन
विज्ञापन
महानगर में रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर फंसा, जाम में फंसे वाहन
लखनऊ: डालीगंज और बादशाहनगर रेलवे स्टेशन के बीच महानगर स्थित छन्नूलाल चौराहा रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार दोपहर तकनीकी खराबी के चलते एक बैरियर फंस गया। इसके चलते क्रॉसिंग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और चिलचिलाती धूप में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना दोपहर करीब दो बजे की है। ट्रेन गुजरने के बाद जब गेटमैन ने क्रॉसिंग खोलने की कोशिश की, तो एक तरफ का बैरियर तो उठ गया, लेकिन महानगर की तरफ वाला बैरियर बीच में ही अटक गया। गेटमैन ने उसे उठाने का भरसक प्रयास किया, मगर तकनीकी खराबी के कारण बैरियर ऊपर नहीं उठा।
देखते ही देखते क्रॉसिंग के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। काफी देर तक जब बैरियर ठीक नहीं हुआ, तो दोपहिया वाहन चालक किसी तरह यू-टर्न लेकर दूसरे रास्तों से निकल गए, लेकिन कार और अन्य चार पहिया वाहन जाम में बुरी तरह फंसे रहे। गेटमैन ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खराबी को दुरुस्त किया। इसके बाद बैरियर को पूरी तरह खोला जा सका और लोगों को राहत मिली। क्रॉसिंग खुलने के काफी देर बाद तक यातायात रेंग-रेंग कर चलता रहा।