फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Move underway to halt construction on both sides of Lucknow Outer Ring Road greenery to increase

लखनऊ: आउटर रिंग रोड के दोनों ओर निर्माण पर रोक की तैयारी, बढ़ेगी हरियाली; बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

Tue, 13 Oct 2026 09:19 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 13 Oct 2026 09:19 AM IST
सार
Register For Event

राजधानी में आउटर रिंग रोड के दोनों ओर निर्माण पर रोक की तैयारी है। इससे वहां पर हरियाली बढ़ेगी। बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। मंजूर होते ही आदेश जारी कर दिया जाएगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Move underway to halt construction on both sides of Lucknow Outer Ring Road greenery to increase
आउटर रिंग रोड। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बनी 106 किलोमीटर लंबी आउटर रिंग रोड के दोनों ओर 500 मीटर के दायरे में नए निर्माणों पर रोक की तैयारी है। एलडीए रोड के इस क्षेत्र को ग्रीनबेल्ट के तौर पर विकसित करेगा। एलडीए की 17 अक्तूबर को होने वाली बोर्ड में बैठक में इससे जुड़ा प्रस्ताव रखा जाएगा। 

विज्ञापन


एलडीए ने बंधा शुल्क (फ्लड स्टॉपेज चार्ज) भी 15 से 20 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी की है। इस प्रस्ताव के मंजूर होते ही शहर में सभी तरह के निर्माणों की लागत में इजाफा हो जाएगा। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बोर्ड बैठक में कुल 17 प्रमुख प्रस्ताव पटल पर रखे जाएंगे। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आउटर रिंग रोड के दोनों ओर निर्माण पर रोक का उद्देश्य ग्रीन बेल्ट को बढ़ावा देना है। ऐसा होने पर राजधानी में हरियाली का रकबा बढ़ जाएगा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इससे काफी लाभ मिलेगा। दूसरी ओर एलडीए राजस्व को बढ़ाने के लिए बंधा क्षेत्रों के विकास शुल्क में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि का प्रस्ताव लाएगा। इससे एलडीए क्षेत्र में जमीनों के नक्शे पास कराना महंगा हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, अभी तीन सेगमेंट में बंधा शुल्क वसूला जाता है। बंधा शुल्क का रेट 875 रुपये प्रति वर्ग मीटर से लेकर 450 वर्ग मीटर तक है। बैठक में शहर के बुनियादी ढांचे, नए सेक्टरों के विकास व अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के भी प्रस्ताव रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed