फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One click could empty your account.

Lucknow News: एक क्लिक और खाली हो सकता है खाता

Sun, 11 Oct 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
One click could empty your account.
साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को यूपी-112 मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित
लखनऊ। अनजान लिंक पर क्लिक करने, ओटीपी साझा करने या फर्जी ऑफर के झांसे में आने से बैंक खाते में सेंध लग सकती है। साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को यूपी-112 मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत हुए इस कार्यक्रम में करीब 450 विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ यूपी-112, सीआईडी एवं साइबर क्राइम के पुलिस महानिदेशक विनोद कुमार सिंह ने किया। इसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल शहीद पथ, एलनहाउस पब्लिक स्कूल और विज्ञान फाउंडेशन समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी और शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी लिंक, आकर्षक ऑफर और भ्रामक संदेशों के जरिये लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। इससे बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध फाइल या एप डाउनलोड करने से बचें। ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सुरक्षित और जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने के तरीके भी बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी होने पर 1930 पर करें फोन
कार्यक्रम में यूपी-112 की कार्यप्रणाली और आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। इस दौरान साइबर क्राइम मुख्यालय से डीआईजी पवन कुमार, एसपी राजेश कुमार यादव, प्रमोद कुमार और रोहन झा तथा यूपी-112 मुख्यालय से आईजी डॉ. के. एजिलरसन, एसपी निधि सोनकर और हरेन्द्र कुमार यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed