{"_id":"6a950c989a4e221f27082977","slug":"rail-coach-restaurant-shut-down-due-to-lack-of-customers-at-charbagh-railway-station-in-lucknow-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन पर बंद हुआ रेल कोच रेस्टोरेंट, ग्राहक नहीं मिलने से ठप हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन पर बंद हुआ रेल कोच रेस्टोरेंट, ग्राहक नहीं मिलने से ठप हुआ कारोबार
Mon, 31 Aug 2026 10:39 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:39 AM IST
लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर चल रहा रेल कोच रेस्टोरेंट बंद हो गया है। ग्राहक नहीं मिलने से कारोबार ठप हो गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रेल कोच रेस्टोरेंट (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में शामिल रेल कोच रेस्टोरेंट बंद हो गया है। ग्राहकों की अपेक्षित संख्या नहीं मिलने के कारण रेस्टोरेंट को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
करीब तीन साल पहले इसका टेंडर हुआ था। टेंडर की अवधि पांच साल निर्धारित की गई थी। रेलवे की ओर से पुराने रेल कोच को आकर्षक रूप देकर रेस्टोरेंट के रूप में विकसित किया गया था। इसका उद्देश्य यात्रियों को स्टेशन परिसर में अलग तरह का खानपान और रेल से जुड़ा अनुभव उपलब्ध कराना था।
विज्ञापन
शुरुआत में इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साह था, लेकिन समय के साथ रेस्टोरेंट में ग्राहकों की संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं पहुंची। कारोबार में अपेक्षित लाभ नहीं होने के चलते इसे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
पांच साल का था टेंडर, तीन साल में ही बंद
रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए करीब तीन वर्ष पहले पांच साल की अवधि का टेंडर किया गया था। टेंडर की अवधि पूरी होने से पहले ही रेस्टोरेंट का संचालन बंद हो गया। इससे रेलवे के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की सफलता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।