फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SGPGI recruitment exam Server failed due to strictness several suspects on investigating agency radar

एसजीपीजीआई भर्ती परीक्षा: सख्ती होने पर फेल कराया सर्वर; जांच एजेंसी के रडार पर कई संदिग्ध, इनसाइड स्टोरी

Tue, 03 Nov 2026 08:30 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 08:30 AM IST
सार
Register For Event

लखनऊ में एसजीपीजीआई की नर्सिंग और हॉस्पिटल अटेंडेंट भर्ती परीक्षा में बायोमीट्रिक सर्वर फेल कराकर सेंधमारी की साजिश का खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियां परीक्षा कराने वाली एजेंसी और संस्थान के संदिग्ध कर्मचारियों की भूमिका की गहन तफ्तीश कर रही हैं।

विज्ञापन
SGPGI recruitment exam Server failed due to strictness several suspects on investigating agency radar
एसजीपीजीआई।

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई की नर्सिंग और हॉस्पिटल अटेंडेंट भर्ती परीक्षा में सेंधमारी की साजिश के मामले में जांच एजेंसी अब परीक्षा कराने वाली एजेंसी के कर्मचारी और संस्थान से जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। जांच में कंपनी से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका संदिग्ध मिलने के बाद एजेंसी ने अपनी पड़ताल तेज कर दी है। 

विज्ञापन


इसके अलावा संस्थान के कुछ लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने का ठेका किसने लिया था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।
विज्ञापन


दरअसल, भर्ती परीक्षा रविवार को होनी थी। तभी अचानक बायोमीट्रिक सर्वर फेल हो गया था। इससे अफरातफरी मच गई थी। चूंकि मामले में पहले से ही पीजीआई प्रशासन व एसटीएफ सक्रिय थी, लिहाजा शुरुआती जांच में पता चला कि सर्वर फेल कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पीछे की वजह यह थी कि कुछ लोगों ने भर्ती परीक्षा में सेंधमारी करने की साजिश रची थी। रकम भी वसूल ली थी, लेकिन जांच एजेंसी की सक्रियता से वे ऐसा नहीं कर पाए थे। इसलिए सर्वर ही फेल करवा दिया था।

इसलिए अब मामले की तह तक जाने के लिए तफ्तीश जारी है। एसटीएफ को आधिकारिक तौर पर इसकी जांच तो नहीं मिली है, लेकिन गड़बड़ी के सुराग मिले हैं। लिहाजा जांच एजेंसी तफ्तीश कर इसके पीछे शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 


अंदेशा है कि इसमें परीक्षा कराने वाली एजेंसी से जुड़े कर्मचारी या फिर संस्थान के कुछ लोग शामिल हो सकते हैं। संदिग्धों को चिह्नित करते हुए उनकी भूमिका की जांच जारी है। जिसके खिलाफ सबूत मिलेंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed