{"_id":"6ac1eaa89577b0d09a0083d3","slug":"speaking-at-provincial-teachers-dignity-workshop-cm-yogi-stated-that-today-youth-will-shape-india-destiny-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला में शामिल हुए सीएम योगी, बोले- आज का युवा ही भारत का भाग्य विधाता बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला में शामिल हुए सीएम योगी, बोले- आज का युवा ही भारत का भाग्य विधाता बनेगा
Sun, 04 Oct 2026 11:27 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:27 AM IST
राजधानी में प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला में सीएम योगी ने कहा कि आज का युवा ही भारत का भाग्य विधाता बनेगा। हमें विभाजनकारी ताकतों को किसी भी दशा में सफल नहीं होने देना है। आगे पढ़ें विस्तार से...
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : Yogi Adityanath YT Channel
विस्तार
राजधानी लखनऊ में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। इसमें शिक्षकों की भूमिका, शिक्षा के माध्यम से संस्कार निर्माण और समाज के प्रति उनके दायित्वों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
कार्यशाला में शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े पदाधिकारी, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में शिक्षकों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे नई पीढ़ी के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और संस्कारवान नागरिक तैयार करना भी है।
विज्ञापन