फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sweets were being prepared amidst splatters of cow dung; the establishment was shut down.

Lucknow News: गोबर की छींटों के बीच बन रही थीं मिठाइयां, बंद कराया प्रतिष्ठान

Sat, 22 Aug 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Sweets were being prepared amidst splatters of cow dung; the establishment was shut down.
मिठाई की दुकान में जांच के लिए पहुंची टीम।
लखनऊ। काकोरी के हरदोईया लालनगर स्थित शिवाछी स्वीट में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं पकड़ीं। यहां गंदगी के बीच मिठाइयां बनती मिलीं। परिसर में 40 से 50 भैंसें बंधी थीं और उनके गोबर की छींटें तैयार मिठाइयों पर पड़ रहे थे। इसके बाद विभाग ने प्रतिष्ठान को तत्काल बंद करा दिया।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त द्वितीय (खाद्य) विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मौके से करीब 1000 लीटर मिठाई बनाने का घोल मिला, जिसमें मरी हुई मक्खियां पड़ी थीं। इसके अलावा 1,675 किलो मिठाइयां दूषित मिलीं। इनमें 1,000 किलो कलाकंद, 300 किलो डोडा बर्फी, 350 किलो चिकनी बर्फी और 25 किलो पेड़ा शामिल है। कुल 2,675 किलो दूषित खाद्य पदार्थ नष्ट कराने का निर्णय लिया गया। देर रात कार्रवाई पूरी होने के कारण सामग्री को कमरे में रखकर सील कर दिया गया, जिसे अगले दिन टीम की मौजूदगी में नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


टीम ने 686 किलो खाद्य सामग्री भी जब्त की, जिसकी कीमत 79,170 रुपये है। इसमें सूजी, स्किम्ड मिल्क पाउडर, बूंदी, मूंगफली, गरी लच्छा, फिटकरी और अन्य सामग्री शामिल है। इस मौके पर लिए गए 15 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में करीब 25 कर्मचारी बिना एप्रेन, सिर ढकने वाले कपड़े और दस्ताने के काम करते मिले। उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी नहीं कराया गया था। परिसर में खुली नाली और गंदा पानी मिला। विभाग ने संचालक संजीत कुमार को कारण बताओ नोटिस दिया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंस निलंबित या निरस्त किया जाएगा।

मिठाई की दुकान में जांच के लिए पहुंची टीम।

मिठाई की दुकान में जांच के लिए पहुंची टीम।

मिठाई की दुकान में जांच के लिए पहुंची टीम।

मिठाई की दुकान में जांच के लिए पहुंची टीम।

मिठाई की दुकान में जांच के लिए पहुंची टीम।

मिठाई की दुकान में जांच के लिए पहुंची टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed