फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A controlled car rams into a Durga pandal in Balrampur, crushes three people watching the video

यूपी: बलरामपुर के दुर्गा पंडाल के अंदर घुसी अनियंत्रित कार, भीड़ को रौंदा; तीन की दर्दनाक मौत-कई घायल

Sun, 18 Oct 2026 08:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 18 Oct 2026 08:20 AM IST
सार
Register For Event

Three killed in Balrampur:यूपी के बलरामपुर में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
UP: A controlled car rams into a Durga pandal in Balrampur, crushes three people watching the video
इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 देहात क्षेत्र के चरनगहिया-बेलहा गांव में शनिवार रात करीब 12 बजे दुर्गा मंदिर के सामने तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों को रौंद दिया। आरती समाप्त होने के बाद मंदिर के बाहर पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे ग्रामीणों के बीच अचानक कार घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बहराइच रेफर किया गया है। दो अन्य घायलों का जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


घटना शनिवार रात करीब 11 बजे ग्राम पंचायत चरनगहिया-बेलहा में दुर्गा मंदिर के सामने हुई। बताया जा रहा है कि मंदिर में आरती समाप्त होने के बाद कुछ ग्रामीण सड़क किनारे पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे थे। इस दौरान वहां कई लोग मौजूद थे। इसी बीच गौरा चौराहे की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे लगे टेंट का कुछ हिस्सा तोड़ते हुए वहां मौजूद लोगों पर चढ़ गई। हादसे में चरनगहिया-बेलहा गांव निवासी पाटेश्वरी प्रसाद उर्फ महता प्रसाद (42), मनोज सिंह (51) और गणेश पांडेय (45) की मौत हो गई। पाटेश्वरी प्रसाद, मणिराम के बेटे थे। मनोज सिंह, उदयभान सिंह के बेटे और गणेश पांडेय, राममिलन के बेटे थे। रात में हुए हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


अचानक हुई इस घटना से ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कार की चपेट में आने से सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण घायलों की मदद के लिए दौड़े। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए बहराइच रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तीन परिवारों में पसरा मातम, गांव में भी शोक का माहौल 

एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं। रात में मंदिर के सामने सामान्य रूप से एकत्र हुए लोगों के बीच अचानक कार घुसने से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग घायलों की मदद और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में लगे रहे।

चार ग्रामीण घायल, दो बहराइच रेफर, चालक के नशे में होने की आशंका 
दुर्घटना में छेदीराम (50), घोपराम (31), डब्लू (37) और मुकेश तिवारी (30) घायल हुए हैं। चारों चरनगहिया-बेलहा गांव के निवासी हैं। हादसे के बाद उन्हें जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बहराइच रेफर कर दिया। दो अन्य घायलों का जिला मेमोरियल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

कार कब्जे में, चालक हिरासत में
सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल कार को पुलिस ने घेराबंदी कर कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जानकारी में चालक के नशे में होने की आशंका सामने आई है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed