फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Additional buses to run for 12 days during Diwali and Chhath

यूपी: दीपावली-छठ पर 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त बसें, चालकों-परिचालकों को मिलेगा 4800 रुपये तक प्रोत्साहन

Fri, 30 Oct 2026 03:08 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 30 Oct 2026 03:08 PM IST
सार
Register For Event

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने छह से 17 नवंबर तक प्रदेश में अधिक से अधिक बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली से पूर्वांचल के साथ ही लखनऊ और कानपुर के लिए भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
UP: Additional buses to run for 12 days during Diwali and Chhath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने छह से 17 नवंबर तक प्रदेश में अधिक से अधिक बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली से पूर्वांचल के साथ ही लखनऊ और कानपुर के लिए भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इस अवधि में निगम की सभी बसों को सड़क पर उतारा जाए। हालांकि, अनफिट बसों का संचालन नहीं होगा। बसों की मरम्मत और जरूरी कलपुर्जों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित करने को कहा गया है। त्योहार के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष परिस्थितियों को छोड़कर छुट्टी नहीं दी जाएगी। बस अड्डों पर साफ-सफाई, पीने के पानी, बैठने, डिजिटल समय सारिणी और सहायता केंद्र की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गृहमंत्री अमित शाह का एलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी, 30 अक्तूबर का खूनी इतिहास याद दिलाया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधान परिषद चुनाव: अखिलेश बोले- धूमधाम मचाने वाले धड़ाम से गिरे, भाजपा पांच सीट नहीं 50 जिलों में हारी


परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि 11 दिन ड्यूटी करने वाले चालकों और परिचालकों को 4400 रुपये तथा 12 दिन ड्यूटी करने पर 4800 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए प्रतिदिन औसतन 300 किलोमीटर बस चलाना अनिवार्य होगा। संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को निर्धारित दूरी से अधिक संचालन पर 55 पैसे प्रति अतिरिक्त किलोमीटर भी मिलेंगे।

इलेक्ट्रिक बसों पर 11 दिन में 3300 किलोमीटर संचालन करने वाले चालकों को करीब एक हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। कार्यशाला के कर्मचारियों को भी 11 दिन ड्यूटी पर 2100 और 12 दिन ड्यूटी पर 2500 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

दिल्ली से इन शहरों के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें
परिवहन निगम दिल्ली से लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या और कानपुर के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसके अलावा गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ और इटावा के लिए भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। चालकों और परिचालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच होगी, ताकि नशे की हालत में कोई चालक बस न चलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed