फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh explains why he nominated Dhanraj Nathwani for Rajya Sabha, comments on his Rae Bareli visit

यूपी: अखिलेश ने बताया कि क्यों बनाया धनराज नाथवानी को राज्यसभा का प्रत्याशी, रायबरेली दौरे पर की टिप्पणी

Wed, 30 Sep 2026 10:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 30 Sep 2026 10:39 PM IST
सार
Register For Event

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा  है कि प्रदेश में वास्तविक निवेश की व्यावहारिक सोच लाने के लिए युवा उद्योगपति धनराज नाथवानी को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh explains why he nominated Dhanraj Nathwani for Rajya Sabha, comments on his Rae Bareli visit
अखिलेश ने कहा चलता रहेगा इंडिया गठबंधन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी ने उद्योग जगत से जुड़ने और प्रदेश में वास्तविक निवेश की व्यावहारिक सोच लाने के लिए युवा उद्योगपति धनराज नाथवानी को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को कागजी एमओयू नहीं, बल्कि वास्तविक उद्योग और कारखानों की जरूरत है। सच्चे उद्योगपति आएंगे और वास्तविक निवेश होगा, तभी प्रदेश में रोजगार और खुशहाली बढ़ेगी।

विज्ञापन


प्रदेश सपा मुख्यालय में किसान सम्मेलन के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भी पार्टी जीत का गणित जुटा रही है और जल्द सोच-समझकर प्रत्याशी घोषित करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संख्या बल जिसके पास अधिक है, मौका उसे मिलना चाहिए। अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा के कई नेता उनके संपर्क में हैं। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से अच्छे रिश्तों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए सभी एक हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि सरकार निवेश और उद्योग को लेकर झूठे दावे कर रही है। उन्होंने चुनाव आयोग में भाजपा का एक फ्लोर लेने की टिप्पणी करते हुए कहा कि नया कार्यालय बनाने से यह बेहतर होता। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ई-रिक्शा गिफ्ट कर देना चाहिए, क्योंकि तीन महीने बाद वे बेरोजगार होने जा रहे हैं।

विज्ञापन

कायम रहेगा इंडिया गठबंधन

UP: Akhilesh explains why he nominated Dhanraj Nathwani for Rajya Sabha, comments on his Rae Bareli visit
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव। - फोटो : पीटीआई

अखिलेश ने कहा कि इंडिया गठबंधन कायम है और लोकसभा की तरह विधानसभा में भी यही गठबंधन रहेगा। सीटों का आधार गठबंधन की जीत होगी। उन्होंने कहा कि रायबरेली ने तय कर लिया है कि इस बार चुनाव लोधी बनाम योगी होगा। संभल मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से पुलिस पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि सपा लगातार पुलिस की कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताती रही है। किसानों के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा कि किसान खुशहाल होगा तभी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। चीनी और पेट्रोल में इथेनॉल से सरकार को होने वाले मुनाफे का लाभ किसानों को भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरा रंग हरियाली और किसानों की खुशहाली का प्रतीक है और हरे-लाल रंग से सपा का झंडा बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed