{"_id":"6aba42779f405dd2850e09d4","slug":"up-cm-yogi-says-if-someone-steals-a-tap-the-water-will-keep-flowing-the-sp-kept-changing-colors-like-a-cham-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी बोले- कोई टोटी चोरी कर लेगा तो पानी बहता रहेगा, गिरगिट की तरह रंग बदलती रही सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम योगी बोले- कोई टोटी चोरी कर लेगा तो पानी बहता रहेगा, गिरगिट की तरह रंग बदलती रही सपा
Mon, 28 Sep 2026 04:04 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Mon, 28 Sep 2026 04:04 PM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे और छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य दोहराया। उन्होंने गांवों में रोजगार, पेयजल और विकास योजनाओं का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर रोजगार और विकास में भेदभाव के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सरकारी नौकरियों और गांवों के विकास को लेकर समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने नौजवानों के हक पर डकैती डाली, पिछड़ों-दलितों को योजनाओं से वंचित किया, नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया, जिनके लिए विकास का मतलब सिर्फ सैफई था, वही आज नए स्वरूप में नए स्लोगन के साथ गिरगिट की तरह रंग बदलते दिख रहे हैं। इनसे सावधान रहना है।
विज्ञापन
यह भ्रम पैदा कर राज्य को अराजकता की तरफ धकेलने की साजिश करेंगे। सीएम ने सपा-कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि छह महीने में एक लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने का हमारा लक्ष्य है। वे गिनते रहें, हम नियुक्ति पत्र वितरित करते रहेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी मिशन रोजगार के तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। 11 नवचयनितों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों और उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि मैंने 15 सितंबर के आसपास कहा था कि हर सप्ताह नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे और छह महीने के अंदर एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देंगे। 20 सितंबर से यह चौथी नियुक्ति पत्र प्रक्रिया संपन्न हुई। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से फिर नियुक्ति पत्र वितरण होगा।
विज्ञापन