फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cyclone Murasu will have no impact on the state, department issues warning regarding night and day tempera

यूपी: प्रदेश में नहीं पड़ेगा चक्रवात मुरासू का कोई प्रभाव, रात और दिन के पारे को लेकर विभाग ने जारी की चेतावनी

Tue, 03 Nov 2026 09:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 03 Nov 2026 09:55 PM IST
सार
Register For Event

Weather in UP: यूपी में मौसम अब आने वाले दिनों में साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात मुरासू का असर प्रदेश में नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
UP: Cyclone Murasu will have no impact on the state, department issues warning regarding night and day tempera
यूपी में बढ़ने वाली है सर्दी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को ज्यादातर हिस्सों से मौसम साफ रहा। माैसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अब दिन में धूप होगी और तापमान में बढ़त आएगी। हवा में नमी कम हुई है इसके असर से तराई को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्से से बुधवार से कोहरा छंटेगा।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट आएगी और रातें और ठंडी होंगी। उन्होंने बताया कि चक्रवात मुरासू का असर उत्तर प्रदेश में नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


मंगलवार को 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ लखीमपुर खीरी में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं 15.3 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मुजफ्फरनगर में सबसे ठंडी रात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

राजधानी में अब गिरेगा रात का पारा

 राजधानी में मंगलवार को दिन चढ़ने के साथ चटख धूप खिली। इसके बावजूद दिन के तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली बढ़त आई। सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। क्षेत्रीय माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब राजधानी में सुबह के समय हो रहा कोहरा छंटेगा। साथ ही अगले तीन से चार दिनों के दाैरान अब दिन के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा। लेकिन रात के पारे में अभी 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है। रात में क्रमश: ठंड बढ़ेगी।मंगलवार को दिन का तापमान 0.4 डिग्री की बढ़त के साथ 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का तापमान 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed