फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Doors of Maa Chandrika Devi Temple to open on Ashtami, allowing devotees to offer prayers; access had been

यूपी: अष्टमी पर खुलेंगे मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट, श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन; बाढ़ के कारण बंद था आवागमन

Sat, 17 Oct 2026 04:35 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 17 Oct 2026 04:35 PM IST
सार
Register For Event

लखनऊ के मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलेंगे। गोमती नदी में बाढ़ और जलभराव के कारण मंदिर तक आवागमन बंद था। अब पुलिस, पीएसी, जल पुलिस, महिला पुलिस और अग्निशमन दल की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
UP: Doors of Maa Chandrika Devi Temple to open on Ashtami, allowing devotees to offer prayers; access had been
चंद्रिका देवी मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर श्रद्धालु मां चंद्रिका देवी के रविवार को दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए समिति ने सुरक्षा के पूरे इतंजाम कर लिये हैं। साथ ही, प्रशासन ने पुलिस टीम की तैनाती भी कर दी है। समिति को उम्मीद है, कि रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

मां चंद्रिका मेला विकास समिति के महामंत्री अनुराग तिवारी ने बताया कि,उन्होंने पुलिस अधिकारियों को रविवार मंदिर को खोले जाने की सूचना दे दी है। शारदीय नवरात्र के दौरान गोमती नदी में बाढ़ की वजह से मां चंद्रिका देवी मंदिर के सभी रास्तों पर भीषण जल भराव, सुधन्वा कुंड से गोमती नदी की जलधारा बहने के चलते के चलते निचले क्षेत्र की लगभग तीन सौ अस्थाई दुकानों में जलभराव हो गया था, जिससे मंदिर का आवागमन बंद कर दिया गया था। मगर, पंचमी के बाद अगले दिन दुकानदारों के दबाव के चलते कुछ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। लेकिन पुलिस ने इसकी परमिशन नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी उत्तरी ने शुक्रवार की शाम को स्थिति देखने के बाद पूरे एहतियात और सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था के साथ दर्शन का मौका दिए जाने की बात कही। इसके बाद से पुलिस, पीएसी, जल पुलिस, महिला पुलिस और फायर ब्रिगेड की मजबूत नाकेबंदी के बीच से रविवार को अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं को मां चंद्रिका देवी के पूर्ण दर्शन प्राप्त होंगे। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि, समिति की ओर से मांगी गई सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार जरूरी पुलिस टीम यहां पर तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed