फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Four members of a gang facilitating cheating in the IBPS exam arrested.

यूपी: आईबीपीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, फर्जी तरीके से पास कराने में मदद करते थे

Mon, 24 Aug 2026 03:38 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 24 Aug 2026 03:38 PM IST
सार
Register For Event

गिरफ्तार किए गए आरोपी दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने में मदद करते थे। इसके लिए अभ्यर्थियों को सहायक लेखक बनाकर परीक्षा में नकल कराई जाती थी।

विज्ञापन
UP: Four members of a gang facilitating cheating in the IBPS exam arrested.
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एसटीएफ ने आईबीपीएस परीक्षा में अभ्यर्थियों को नकल कराकर पास कराने वाले गिरोह के चार सदस्यों को कानपुर नगर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में अवनीश यादव, आशीष कुमार, राहुल कुमार सिन्हा और अंकित सचान शामिल हैं। आरोपी दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने में मदद करते थे। इसके लिए अभ्यर्थियों को सहायक लेखक बनाकर परीक्षा में नकल कराई जाती थी।

विज्ञापन


एसटीएफ ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन, चार आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, वाहन चलाने का लाइसेंस, पासपोर्ट और बैंक के एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। इसके अलावा एक आईपैड, वैगनआर कार, फर्जी दस्तावेज और 2,750 रुपये नकद मिले हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में गिरोह के सरगना मनीष कुमार मिश्रा और बिहार निवासी राजू गुप्ता के नाम सामने आए हैं। आरोपियों के खिलाफ सचेंडी थाने में भारतीय न्याय संहिता और सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed