फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: KGMU contractual staff committed irregularities in medicine procurement; inquiry committee identifies the

यूपी: केजीएमयू के संविदा कर्मियों ने की दवाओं की खरीद में अनियमितता, जांच समीति ने आरोपियों का किया खुलासा

Fri, 02 Oct 2026 06:02 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 02 Oct 2026 06:02 PM IST
सार
Register For Event

केजीएमयू में दवाओं की खरीद और वितरण में कथित अनियमितता के मामले में चार संविदा कर्मचारियों के खिलाफ चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच समिति ने अभिलेखों, वित्तीय विवरण और बयानों के आधार पर दवाओं के दुरुपयोग और सरकारी धन को नुकसान पहुंचाने की बात कही है।

विज्ञापन
UP: KGMU contractual staff committed irregularities in medicine procurement; inquiry committee identifies the
केजीएमयू।

विस्तार

केजीएमयू में कार्यवाहक चीफ प्रोक्टर डॉक्टर अंकुर बजाज ने चार संविदा कर्मचारियों पर दवाओं को लेकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। चीफ प्रोक्टर ने बृहस्पतिवार को आरोपियों के खिलाफ चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। चीफ प्रोक्टर डॉक्टर अंकुर ने बताया कि केजीएमयू में प्रकाश सिंह, हेमंत श्रीवास्तव, सचिन तिवारी और अरशद संविदा पर नौकरी कर रहे हैं। यूरोलजी विभाग में असाध्य रोग योजना के तहत कैंसर से ग्रसित लोगों को दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। चीफ प्रोक्टर का आरोप है कि चार संविदा कर्मियों ने कई माह पहले उसी दवाओं की क्रय और वितरण अनियमितता और धोखेबाजी की। 

विज्ञापन


 

मामले की जानकारी जब कुलपति को पता चली तो उन्होंने बीती 26 मई को जांच के लिए एक कमेटी गठित की। कमेटी की अध्यक्षता प्रो. केके सिंह, डीन, फैकल्टी ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज, ने की।  जांच के दौरान उपलब्ध अभिलेखों, सॉफ्टवेयर अभिलेखों, वित्तीय विवरणों, अन्य साक्ष्यों लोगों के बयानों के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि चारों संविदा कर्मियों ने दवाओं का दुरुपयोग, शासकीय धन की क्षति और अन्य गंभीर वित्तीय अनियमितताएं की हैं। जांच समीति ने दो जून को अंतरिम जांच आख्या दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ प्रोक्टर ने बताया कि मामले की और गहनता से विभागीय जांच होने के बाद उन्हें आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अधिकृत किया गया। ऐसे में उन्होंने चौक थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि पर प्रकाश सिंह, हेमंत श्रीवास्तव, सचिन तिवारी और अरशद मामला दर्ज किया गया है। विभाग से प्रकरण से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं। विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed